{"_id":"699e122ffa77765927072120","slug":"development-news-samba-news-c-289-1-sba1003-111126-2026-02-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: स्वयं सहायता समूहों के लिए कियोस्क शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: स्वयं सहायता समूहों के लिए कियोस्क शुरू
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चीची माता मंदिर परिसर में पहल, महिलाओं को मिलेगा रोजगार का मंच
संवाद न्यूज एजेंसी
सांबा। महिला सशक्तीकरण के लिए कदम उठाते हुए मंगलवार को डीसी आयुषी सूदन ने बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ योजना के अंतर्गत महिला सहकारी समितियों के लिए विशेष कियोस्क का उद्घाटन किया। यह कियोस्क चीची माता मंदिर परिसर के पास पार्किंग स्थल में स्थापित किए गए हैं। इससे स्थानीय महिला स्वयं सहायता समूहों को अपने उत्पाद बेचने का स्थायी मंच मिल सकेगा।
डीसी ने कहा कि वास्तविक सशक्तीकरण तभी संभव है जब सामाजिक सम्मान के साथ आर्थिक आत्मनिर्भरता भी सुनिश्चित हो। संगीत आर्ट एंड कल्चर अकादमी सांबा की ओर से प्रस्तुत नुक्कड़ नाटक में कलाकारों ने बेटी बचाने, शिक्षित करने और आत्मनिर्भर बनाने का संदेश प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किया। प्रशासन का मानना है कि यह पहल जिले की महिलाओं के लिए स्थायी आजीविका के अवसर पैदा करेगी और स्थानीय स्तर पर महिला उद्यमिता को मजबूत बनाएगी।