फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   development news

Jammu News: डल में पर्यटन का उदय करेगी ढलते सूरज की लालिमा

विज्ञापन
development news
- स्मार्ट सिटी परियोजना के तहत झील के किनारे बनेगा सनसेट पार्क
विज्ञापन

- व्यूइंग डेक से कुदरत को निहार सकेंगे सैलानी
संवाद न्यूज एजेंसी
श्रीनगर। प्रदेश प्रशासन श्रीनगर में सैलानियों को आकर्षित करने के लिए स्मार्ट सिटी के तहत कई परियोजनाओं पर काम कर रहा है। इसी के तहत डल झील के किनारे सनसेट पार्क बनाया जाएगा, जो स्थानीय नागरिकों के साथ पर्यटकों को झील की सुंदरता निहारने के लिए व्यूइंग डेक प्रदान करेगा। ढलते सूरज की किरणें पर्यटन का उदय करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगी। परियोजना के पूरा होते ही सैलानियों का हुजूम कुदरत को नजदीक से निहार सकेगा।
अधिकारियों के अनुसार, यह पहल डल झील की और लोकप्रियता बढ़ाएगी। साथ ही पर्यटकों को सुरम्य डल झील के किनारे सुखद अनुभव महसूस कराएगी। सनसेट पार्क में फुटपाथ निर्माण के साथ लाइटिंग का प्रबंध किया जाएगा।
विज्ञापन

--------
डल झील के किनारे अभी जो निर्माण कार्य चल रहा है वह शहर के सौंदर्यीकरण में मदद करेगा और पर्यटकों को आकर्षित करेगा। पर्यटक इस सनसेट पार्क में बैठ सकेंगे और डल झील की सुंदरता का आनंद ले सकेंगे। सनसेट पार्क और संबद्ध बुनियादी ढांचा क्षेत्र में सैलानियों की संख्या को बढ़ाएगा और एक नया पर्यटन स्थल प्रदान करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

मोहम्मद इकबाल, ठेकेदार, श्रीनगर स्मार्ट सिटी लिमिटेड
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed