फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   development news

सौगात : 10 अगस्त से कटड़ा से अमृतसर तक चलेगी वंदे भारत

विज्ञापन
development news
मां वैष्णो देवी धाम कटड़ा से दरबार साहिब तक सफर होगा सुगम
विज्ञापन

पीएम मोदी करेंगे वर्चुअल उद्घाटन
अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। रेलवे ने श्रद्धालुओं को बड़ी सौगात देते हुए कटड़ा-अमृतसर के बीच वंदे भारत ट्रेन चलाने का फैसला लिया है। इससे मां वैष्णो देवी और दरबार साहिब के बीच सफर सुगम व आसान हो जाएगा। दस अगस्त से ट्रेन चलेगी। आठ रैक वाली वंदे भारत 65 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से दाैड़ेगी और 5 घंटे 40 मिनट में 367 किमी सफर पूरी करेगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस ट्रेन का वर्चुअल माध्यम से उद्घाटन करेंगे।
रेल मंत्रालय ने वंदे भारत 26406-26405 के परिचालन को मंजूरी दी है। इसकी समय सारिणी भी जारी की गई है। नई हाईस्पीड ट्रेन सप्ताह में मंगलवार को छोड़कर हर दिन चलेगी। कटड़ा से अमृतसर के बीच यह ट्रेन न सिर्फ इन धार्मिक स्थलों को जोड़ेगी, बल्कि धार्मिक पर्यटन को भी पंख लगाएगी। वर्तमान में कटड़ा से नई दिल्ली और कटड़ा-श्रीनगर के बीच वंदे भारत चलती है। रेल मंत्रालय ने बताया कि 10 से 12 अप्रैल को जयपुर में हुई बैठक में इन दो स्टेशनों के बीच वंदे भारत चलाने का प्रस्ताव रखा गया था। इसे अब मंजूरी दी गई है। प्रीमियम होने के चलते ट्रेन के सीमित स्टाॅपेज रखे गए हैं। इनमें जम्मू, पठानकोट, जालंधर सिटी और ब्यास स्टेशन शामिल है।
विज्ञापन

----
यह है समय सारिणी
कटड़ा-अमृतसर वंदे भारत-26406 सुबह कटड़ा से 6:40 बजे चलेगी। 8:05 बजे जम्मू पहुंचेगी और दो मिनट बाद यहां से प्रस्थान करेगी। सुबह 9:30 बजे पठानकोट पहुंचेगी दो मिनट बाद जालंधर सिटी के लिए रवाना होगी और 11:03 बजे पहुंचेगी। जालंधर में दो मिनट रुकने के बाद ब्यास के लिए रवाना होगी और वहां 11:28 बजे पहुंचेगी। ट्रेन दोपहर 12:20 बजे अमृतसर रेलवे स्टेशन पर पहुंचेगी। अमृतसर-कटड़ा ट्रेन-26405 शाम 4:25 बजे अमृतसर से चलेगी और रात 10 बजे कटड़ा रेलवे स्टेशन पर पहुंचेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

------
अब कटड़ा तक चलेगी पूजा एक्सप्रेस
जम्मू। जम्मू-अजमेर के बीच चलने वाली पूजा एक्सप्रेस अब कटड़ा तक चलेगी। रेलवे बोर्ड ने ट्रेन के परिचालन का विस्तार किया है। बोर्ड ने ट्रेन संख्या 12414-12413 गालता धाम पूजा एक्सप्रेस के विस्तारित रूट की विस्तृत समय सारिणी तैयार करने के लिए फिरोजपुर और जम्मू मंडल को निर्देश दिया है। इस समय सारिणी को छह अगस्त तक बोर्ड को भेजने के लिए कहा गया है। इसके बाद रेलवे ट्रेन की नई समय सारिणी जारी करेगा। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed