फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   development news

Jammu News: 15 करोड़ से सुधरेगी सड़कों की हालत, सुगम होगा सफर, हादसों पर लगेगा अंकुश

विज्ञापन
development news
- शहर की 16, अखनूर की 16 और नगरोटा की 12 सड़कों पर तारकोल डालने के साथ अन्य कार्य होंगे
विज्ञापन

- डीसी कार्यालय ने अलग से 55 लाख की राशि जारी की, शहर में स्पीड ब्रेकर और साइन बोर्ड लगेंगे
अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। शहर सहित जिले में 15 करोड़ रुपये से सड़कों की हालत सुधरेगी। इससे सफर सुगम होगा और हादसों पर अंकुश लगेगा। यह राशि लोक निर्माण विभाग को जारी हो चुकी है। अक्तूबर से कार्य शुरू होने की उम्मीद है। विभाग के एक उच्च अधिकारी ने बताया कि 15 करोड़ से शहर की 16, अखनूर की 16 और नगरोटा की 12 सड़कों पर तारकोल डाला जाएगा। सिटी एंड टाउन योजना के तहत यह सारा काम होगा। हादसों पर अंकुश लगाने के लिए सड़क पर बने गड्ढे भरे जाएंगे। बख्शी नगर, अंबफला, न्यू प्लॉट, जानीपुर सहित कई सड़कों का मरम्मत कार्य किया जाएगा।

सड़क सुरक्षा समिति की बैठक के बाद डीसी कार्यालय से भी 55 लाख की राशि जारी हुई है। इससे ज्यूल चौक से बोहड़ी चौक तक सड़क पर गड्ढे भरे जाएंगे। गति सीमा व अन्य जानकारी वाले साइन बोर्ड और स्पीड ब्रेकर लगाए जाएंगे। रोड मार्किंग भी की जाएगी। इन कार्याें के अतिरिक्त शहर भर में एक-एक लाख की लागत वाले छोटे साइन बोर्ड लगाने का प्रस्ताव बनाकर डीसी ऑफिस भेजा गया है। उम्मीद है कि इसकी भी जल्द मंजूरी मिल जाएगी।
विज्ञापन



शहर में इन सड़कों का होगा मैकेडमीकरण और पैचवर्क
- कच्ची छावनी चौक से रणबीरेश्वर मंदिर वाया परेड और इससे जुड़े लिंक रोड का एक किलोमीटर हिस्सा
- विवेकानंद चौक से गुज्जर नगर रोड और इससे जुड़े लिंक सड़कों का एक किमी हिस्सा
- अंबफला चौक से मांडा लिंक रोड और इससे संबंधित लिंक सड़कें
- सिटी चौकी से पुरानी मंडल और इससे जुड़ी लिंक सड़कें
- गुमट से इंदिरा चौक और इससे जुड़ी लिंक सड़कों का 0.55 किमी हिस्सा
-पंजतीर्थी से चौक चबूतरा और इससे जुड़ी लिंक सड़कें का 0.7 किमी हिस्सा
- चौक चबूतरा से परेड वाया पक्का डंगा, मोती बाजार और इससे जुड़ी लिंक सड़कों का 0.75 किमी हिस्सा
- वेयरहाउस और इससे संबंधित लिंक सड़कों का एक किमी हिस्सा
----


जम्मू पश्चिमी विस हलके की सड़कें भी चमकेंगी
- इंदिरा चौक से तोप पुल और इससे जुड़े लेन (वार्ड 24,25,26 व 39) का मैकेडमीकरण होगा
-सुभाष नगर से जगत रिसॉर्ट तक सड़क, सुभाष नगर मस्जिद से श्मशानघाट मैदान तक सड़क, गिलास फैक्ट्री सहित
-कब्रिस्तान से सरवाल अस्पताल तक सड़क का मैकेडमीकरण
-मेन बख्शी नगर सड़क, गुढ़ा बख्शी नगर और इससे जुड़े लिंक रोड
-एग्रीकल्चर लेन से भगवती नगर सड़क और इससे जुड़ी सड़कें (अहिंसा विहार)
-महेशपुरा चौक से रेशमघर पार्क और इससे जुड़ी लिंक सड़कें
-सेंट पीटर से पवन आइसक्रीम शॉप तक सड़क वाया महेशपुरा चौक बख्शी नगर
- गीता मंदिर, बख्शी नगर से जुड़ी सड़क
जम्मू पूर्वी और उत्तरी विस हलके में भी होगा काम

- मल्होरी कूपर रोड और इससे संबंधित बजालता में लिंक सड़कों पर डलेगा तारकोल
-मल्होरी कूपर लिंक रोड से नरैन दत्त और अन्य के घर तक

- सिद्धड़ा- असराराबाद सड़क और इससे संबंधित लिंक रोड

- परगालता मुख्य सड़क से ब्राइट स्टार स्कूल (वार्ड नंबर तीन)

- अप्पर ठठर लिंक रोड, इससे संंबंधित लिंक सड़कें मस्जिद वाली गली सहित (वार्ड 63)

-आईआईएमसी से केरन टोक पटैन तक सड़क बनेगी

- ढोक पलौड़ा सड़क, बूटा नगर, सूर्यवंशी जेडीए पार्क सड़क, गुज्जर बस्ती अप्पर पलौड़ा

- सुक्खी नहर से गुज्जर मोहल्ला लिंक रोड, पटोली ब्राह्मणा पुल से सुक्खी नहर वाया आईएमएस कॉलेज


नगरोटा विस हलके में यहां-यहां होगा काम
-जिंदा लहर रोड, कट्टल बटाल का डाला जाएगा
-नयन से पातालेहर कट्टल बटाल सड़क तक तारकोल बिछेगा
-मियापुर सुआ नंबर एक से सोबका लिंक रोड का मैकेडमीकरण
-बेड़ा मोड़ से बावा तालाब पट्ट खूह सड़क पर बिछेगा तारकोल
-डंसाल से गरनी तक पक्की सड़क
- सेली संदरोट सड़क का मैकेडमीकरण
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed