{"_id":"696ab24ddb0a10439b0fc334","slug":"development-news-jammu-news-c-10-jmu1052-813471-2026-01-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: चार करोड़ की लागत से सुपर मार्केट बनकर तैयार, उद्घाटन का इंतजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: चार करोड़ की लागत से सुपर मार्केट बनकर तैयार, उद्घाटन का इंतजार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
- नगर निगम कार्यालय के नीचे बने बाजार में मूलभूत सुविधाओं की कमी, दर्जनों दुकानें बंद
-हफ्ते में एक दिन उठ रहा कचरा, कई दिनों से नजर नहीं आ रहा कर्मचारी
जम्मू। गुम्मट चौक स्थित नगर निगम कार्यालय के ठीक नीचे चार करोड़ रुपये की लागत से सुपर मार्केट पूरी तरह बनकर तैयार है, लेकिन अब तक निगम की ओर से उद्घाटन की तारीख तय नहीं हो पाई हैं। उद्घाटन में देरी के चलते बाजार गंदगी, अव्यवस्था और बुनियादी सुविधाओं के अभाव का शिकार बना हुआ है।
बाजार एसोसिएशन के चेयरमैन कीर्ति गुप्ता ने बताया कि बाजार परिसर में जगह-जगह गंदगी और बदबू फैली हुई है। हालात ऐसे हैं कि कई दुकानदार मजबूरी में आवंटित दुकान के बाहर सामान सजाने को विवश हैं जबकि 40 से अधिक दुकानें गंदगी व लंबित आवंटन प्रक्रिया के कारण बंद पड़ी हैं। ऐसे में दुकानदारों का कहना है कि नियमित सफाई न होने से ग्राहक बाजार में रुकने से भी कतराते हैं, इससे उनका कारोबार प्रभावित हो रहा है। दुकानदारों ने कहा कि हफ्ते में एक बार ही कचरा उठाया जाता है और कई दिनों तक कोई सफाई कर्मचारी नजर नहीं आता। इसके अलावा बिजली सप्लाई और शौचालय जैसी मूलभूत सुविधाओं की भी कमी है।
82 दुकानों में 50 से अधिक बंद
बाजार एसोसिएशन के चेयरमैन कीर्ति गुप्ता के अनुसार बाजार का निर्माण 2025 में पूरा हुआ। 82 दुकानों में से 50 से अधिक दुकानें बिजली कनेक्शन और कागजी कार्रवाई पूरी न होने के कारण शुरू नहीं हो पाई। शौचालयों पर हमेशा ताला लटका रहता है। मजबूरी में लोग खुले में शौच कर रहे हैं, जिससे दुर्गंध फैल रही है और बाजार का माहौल खराब हो रहा है।
विज्ञापन
सुपर मार्केट का निर्माण कार्य पूरा हो चुका है। कुछ तकनीकी और प्रशासनिक प्रक्रियाएं शेष हैं, जिन्हें जल्द पूरा किया जाएगा। सफाई व्यवस्था को लेकर संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं जो जल्द नियमित सफाई करवाएंगे।
- डॉ. देवांश यादव, आयुक्त, नगर निगम।