फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Development news

Jammu News: 248वें से 42वें पायदान तक... अब टॉप-10 की तैयारी में जुटा निगम

विज्ञापन
Development news
- स्वच्छता सर्वेक्षण-2025 में 42वीं रैंक हासिल कर बनाया नया रिकॉर्ड
विज्ञापन

- 2023 के मुकाबले 206 स्थान की ऐतिहासिक छलांग
- अगले सर्वेक्षण के लिए नगर निगम ने तैयार किया नया रोडमैप
जम्मू। स्वच्छता सर्वेक्षण में वर्षों तक पिछड़ा रहा जम्मू अब देश के स्वच्छ शहरों की दौड़ में आगे बढ़ रहा है। वर्ष 2025 के स्वच्छता सर्वेक्षण में शहर ने 42वीं रैंक हासिल कर नया इतिहास रच दिया। खास बात रही कि वर्ष 2023 में 248वें स्थान पर रहने वाला मंदिरों का शहर महज दो वर्षों में 206 स्थानों की लंबी छलांग लगाकर शीर्ष 50 शहरों में शामिल हो गया। अब नगर निगम स्वच्छता सर्वेक्षण-2026 में जम्मू को देश के टॉप-10 शहरों में पहुंचाने की तैयारी में जुट गया है।

नगर निगम आयुक्त डॉ. देवांश यादव के अनुसार इस उपलब्धि के पीछे पूरे वर्ष चलाए गए सफाई अभियान, घर-घर कचरा संग्रहण, बाजारों और रिहायशी इलाकों की नियमित सफाई, नालों-नालियों की सफाई, सार्वजनिक शौचालयों की बेहतर देखरेख और लोगों की बढ़ती भागीदारी सबसे बड़े कारण रहे। इससे पहली बार जम्मू को थ्री स्टार गार्बेज फ्री सिटी का दर्जा भी मिला जबकि ओडीएफ प्लस श्रेणी में भी शहर को एक स्टार रेटिंग मिली है। (संवाद)
विज्ञापन

---
स्वच्छता में जम्मू का सफर

वर्ष रैंक
2017 251
2018 212
2019 329
2020 224
2021 169
2022 199
2023 248
2025 42
---
अगले सर्वेक्षण के लिए निगम का फोकस
- घर-घर 100 फीसदी कचरा उठाना
- गीला-सूखा कचरा अलग-अलग करना
- सड़कों और बाजारों की नियमित सफाई
- रिहायशी क्षेत्रों में विशेष सफाई अभियान
- नालों और नालियों की समयबद्ध सफाई
- सार्वजनिक शौचालयों का बेहतर रखरखाव
- जलस्रोतों की स्वच्छता पर ध्यान
- खुले कूड़ा स्थलों का उन्मूलन
- जन शिकायतों का त्वरित निस्तारण
- नागरिक सहभागिता बढ़ाने पर विशेष जोर
---
इन मानकों पर मिली 42वीं रैंक
- डोर-टू-डोर कचरा संग्रहण – 92%
- कचरा पृथक्करण – 26 अंक
- कचरा निस्तारण – 17 अंक
- बाजारों की स्वच्छता – 100 अंक
- जलस्रोतों की स्वच्छता – 100 अंक
- समग्र स्वच्छता – 71 अंक
- सार्वजनिक शौचालयों की स्वच्छता – 80 अंक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed