फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   development news

Jammu News: जम्मू-कश्मीर के प्रमुख शहरों के लिए 47 जलापूर्ति योजनाओं को दी मंजूरी

विज्ञापन
development news
-यूटीएलएससी की बैठक में मुख्य सचिव ने तत्काल निविदा प्रक्रिया शुरू करने को कहा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
श्रीनगर। मुख्य सचिव अटल डुल्लू ने वीरवार को अमृत 2.0 की यूटी स्तरीय संचालन समिति (यूटीएलएससी) की बैठक की। इसमें जम्मू-कश्मीर के प्रमुख शहरों के लिए 47 जलापूर्ति योजनाओं को प्रशासनिक मंजूरी दी गई। बैठक में जलशक्ति विभाग के एसीएस, पीडीडी के प्रमुख सचिव, एचएंडयूडीडी के आयुक्त सचिव, आरडीडी के सचिव, डीजी, कोड, मुख्य अभियंता के अलावा विभाग के अन्य संबंधित अधिकारी मौजूद थे।
मुख्य सचिव ने अधिकारियों को इन सभी परियोजनाओं के लिए तत्काल निविदा प्रक्रिया शुरू करने के लिए कहा। उन्होंने कहा कि ये सभी निविदाएं 15 अगस्त तक बिना किसी चूक के जारी कर दी जानी चाहिएं, क्योंकि इन परियोजनाओं की समीक्षा प्रधानमंत्री की अध्यक्षता में नियमित प्रगति बैठकों में भी की जाती है।
विज्ञापन

डुल्लू ने संबंधित अधिकारियों को प्रशासनिक परिषद में लंबित प्रस्तावों को 20 करोड़ रुपये से अधिक लागत वाली परियोजनाओं पर सहमति के लिए वित्त विभाग से आवश्यक मंजूरी लेने को कहा। साथ ही इस महीने की 20 तारीख तक संबंधित निविदा दस्तावेजों का विज्ञापन करने का निर्देश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुख्य सचिव ने प्रत्येक कार्य के लिए समय-सीमा तय करने को भी कहा, ताकि संबंधित अधिकारियों द्वारा समय पर पूरा होने के लिए इनकी लगातार निगरानी की जा सके। एचएंडयूडीडी की आयुक्त सचिव मनदीप कौर ने जम्मू-कश्मीर के लिए अटल कायाकल्प और शहरी परिवर्तन मिशन (अमृत) 2.0 के तहत स्वीकृत परियोजनाओं का विवरण दिया। उन्होंने बताया कि इन परियोजनाओं का उद्देश्य शहरों को ''जल सुरक्षित'' बनाना और सभी वैधानिक शहरों में सभी घरों में कार्यात्मक जल नल कनेक्शन प्रदान करना है। उन्होंने बताया कि अमृत 2.0 के तहत विभिन्न शहरों/यूएलबी के लिए 312.89 करोड़ रुपये की स्वीकृत आवंटन लागत के मुकाबले 330.54 करोड़ रुपये की राशि की 49 परियोजनाएं स्वीकृत की गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed