फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   development news

Jammu News: पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए हो रहे प्रयास

विज्ञापन
development news
पर्यटन स्थल को विकसित कर रहा पर्यटन विभाग
पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए हो रहे प्रयास
विज्ञापन

- जिला मुख्यालय से 20 किलोमीटर दूरी पर है कई पर्यटन स्थल
अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। पर्यटन विभाग पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए प्रयासरत है। अब रियासी के चिनाब नदी पर बने सबसे ऊंचे पुल के आसपास इलाकों को पर्यटन की दृष्टि से विकसित किया जा रहा है। जम्मू पर्यटन निदेशालय एडवेंचर के साथ-साथ देवी पिंडी, देव माई, नौ देवियां, बाबा दानसर, कांसी बत्ता मंदिर, रियासी में सियाद बाबा और कौसर नाग देवता यात्रा को जोड़ने वाले शिव-शक्ति सर्किट जैसे पर्यटन सर्किट की पहचान और प्रचार की दिशा में सक्रिय रूप से काम कर रहा है। जिला रियासी बारादरी और डेरा बाबा बंदा बहादुर में व्हाइट वाटर राफ्टिंग, देवी पिंडी में ट्रैकिंग, जिपलाइन और धनवा पौनी में पैराग्लाइडिंग जैसी विभिन्न साहसिक गतिविधियों के लिए एक पर्यटक हॉटस्पॉट के रूप में उभरा है। प्रकृति प्रेमी सलाल बांध के बैकवाटर पर चिंका घाटी की मनोरम सुंदरता का नजारा देख सकेंगे। जिला मुख्यालय से केवल 20 किलोमीटर दूर है। पर्यटन को बढ़ावा देने में एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर चिह्नित करते हुए पर्यटन निदेशालय जम्मू ने हाल ही में एनआईएमएएस के सहयोग से अरुणाचल प्रदेश में स्थानीय युवाओं के लिए पहला पैराग्लाइडिंग पाठ्यक्रम आयोजित किया है। पहले रिवर राफि्टंग कोर्स भी शुरू किया गया है।
जम्मू पर्यटन की संयुक्त निदेशक सुनैना शर्मा ने क्षेत्र की पर्यटन क्षमता की वकालत करने में स्थानीय हितधारकों की सक्रिय भागीदारी की सराहना की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed