{"_id":"6603549df5a6ba0bb309d345","slug":"development-news-jammu-news-c-10-jam1008-328842-2024-03-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: औद्योगिक एस्टेट बागथली में भी विदेशी निवेश की शुरुआत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: औद्योगिक एस्टेट बागथली में भी विदेशी निवेश की शुरुआत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
- श्रीलंका की कंपनी सीलोन वीवरेज कैन प्राइवेट लिमिटेड सहित छह निवेश प्रस्तावों को मंजूरी
- विदेशी कंपनी के निदेशक एवं पूर्व क्रिकेट खिलाड़ी मुथैया मुरलीधरन साइट का कर चुके निरीक्षण
- 1200 कनाल भूमि पर 5 हजार करोड़ रुपये से अधिक के निवेश और 8 हजार से अधिक रोजगार सृजन का प्रस्ताव
अमित कुमार
जम्मू। श्रीनगर के बाद जम्मू संभाग में विदेशों से निवेश की शुरुआत हो चुकी है। जम्मू संभाग के औद्योगिक एस्टेट में हब बन रहे बागथली औद्योगिक एस्टेट में श्रीलंका की एक कंपनी सहित छह निवेश प्रस्तावों को मंजूरी दी गई है। इसमें प्रत्येक निवेश प्रस्ताव के लिए 200 कनाल से अधिक की भूमि मांग की गई है। जिसमें 1200 से अधिक कनाल भूमि में 5391.49 करोड़ रुपये के निवेश के साथ 8025 लोगों को रोजगार देने का प्रस्ताव दिया गया है।
श्रीलंका की सीलोन वीवरेज कैन प्राइवेट लिमिटेड ने बागथली में 1642.75 करोड़ रुपये के निवेश का प्रस्ताव दिया है, जिसमें भूमि की कीमत अलग होगी। इसमें 206 कनाल की भूमि पर 950 लोगों को रोजगार देने का प्रस्ताव दिया गया है। कंपनी कैन एंड ईंड मैन्युफेचरिंग प्लांट एंड पेट फाइलिंग एंड कैन फाइलिंग का उत्पादन करेगी। कंपनी के निदेशक व पूर्व अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट खिलाड़ी मुथैया मुरलीधरन ने हाल ही में एक टीम के साथ प्रस्तावित भूमि का निरीक्षण किया था। इसमें उद्योग विभाग के उच्चाधिकारियों के साथ निवेश प्रस्ताव पर चर्चा की गई थी। इसमें कंपनी को तीन साल के भीतर उत्पादन शुरू करना होगा। इससे पहले प्रदर्शनी मैदान जम्मू में आईटी और मल्टीपर्पज कांप्लेक्स के लिए ईएमआर ने 51 प्रतिशत तक विदेशी निवेश की भागीदारी का प्रस्ताव दिया था, जिस पर काम चल रहा है। बागथली में मंजूर हुए अन्य स्थानीय पांच निवेश प्रस्तावों में एम/एस ग्रीनक्यूस्ट आलु फायल प्राइवेट लिमिटेड ने 640.06 करोड़ रुपये के निवेश में 1775 रोजगार सृजन और 201 भूमि मांगी है। इसी तरह एम/एस एडवांस फिल्म प्राइवेट लिमिटेड ने 201 कनाल भूमि की मांग पर 599.07 करोड़ रुपये और 1810 रोजगार सृजन, चिरिपाल पाली फिल्म लिमिटेड यूनिट -3 ने 205 कनाल की भूमि के लिए 1083.6 करोड़ रुपये निवेश और 1000 रोजगार सृजन, एम/एस सिनटैक्स एडवांस प्लास्टिक लिमिटेड ने 209 कनाल भूमि के लिए 841.52 करोड़ रुपये निवेश और 1050 रोजगार सृजन तथा एम/एस हल्दीराम स्नैक्स मैन्युफेचरिंग प्राइवेट लिमिटेड ने 201 कनाल भूमि के लिए 584.49 करोड़ रुपये निवेश और 1440 रोजगार सृजन का प्रस्ताव दिया है। सभी को उद्योग विभाग की ओर से बागथली औद्योगिक एस्टेट में इकाई शुरू करने के लिए मंजूरी दे दी गई है। जिसमें तय शर्तों के बाद जमीन अलाट कर दी जाएगी।
-- -- -- -- -- --
विदेशी निवेश से औद्योगिक क्षेत्र का विस्तार होगा : निदेशक
उद्योग एवं वाणिज्य विभाग जम्मू के निदेशक अरुण मन्हास का कहना है कि जम्मू-कश्मीर में औद्योगिक क्षेत्र का विस्तार किया जा रहा है। देश की नामी-गिरामी कंपनियों के साथ जम्मू संभाग में भी विदेशी निवेश के प्रस्ताव आए हैं। इनमें कइयों के प्रस्तावों को मंजूरी दी गई है।