फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   development news

Jammu News: बिजली उत्पादन में आत्मनिर्भर होगा प्रदेश

विज्ञापन
development news
- 2026 और 2027 में पांच बड़े प्रोजेक्टों पर काम हो रहा पूरा
विज्ञापन


- 3157 मेगावाट से ज्यादा बढ़ेगा उत्पादन, मौजूदा 3550 मेगावाट
सतीश वालिया
जम्मू। जम्मू-कश्मीर 2027 तक बिजली उत्पादन में आत्मनिर्भर हो जाएगा। मौजूदा समय में 3550 मेगावाट विद्युत उत्पादन हो रहा है। पांच बड़े प्रोजेक्टों का काम 2027 तक पूरा होगा। इससे बिजली उत्पादन क्षमता 3107 मेगावाट बढ़ेगी। यानी कुल उत्पादन 6657 मेगावाट पहुंच जाएगा। गांदरबल में 93 मेगावाट परियोजना पर काम जारी है। मौजूदा समय में प्रदेश में बिजली उत्पादन कम हो रहा है। इससे आय भी कम हो रही है। अब उत्पादन बढ़ने से आय में इजाफा होगा। वर्तमान हालत यह हैं कि सर्दी के मौसम में बिजली का उत्पादन 700 से 800 मेगावाट तक रह जाता है। इससे ज्यादा बिजली खरीदनी पड़ती है।
---------

परियोजना कब होगी पूरी किरु 624 मेगावाट सितंबर 2026 पक्कल डुल 1000 मेगावाट सितंबर 2026 रतले 850 मेगावाट दिसंबर 2026 गांदरबल 93 मेगावाट सितंबर 2027 क्वार 540 मेगावाट दिसंबर 2027
विज्ञापन

----------
29 पावर प्लांट से कुल 3550 मेगावाट बिजली का उत्पादन
प्रदेशभर में 21 के करीब पावर प्लांट हैं। इनमें झेलम वसीन, चिनाव, रावी में प्रोजेक्टों से 1211 मेगावाट का उत्पादन होता है। एनएचपीसी के आठ पावर प्लांट हैं। इनमें सलाल, उड़ी, दलहस्ती, उड़ी-2, किशनगंगा से 2339 मेगावाट बिजली का उत्पादन होता है। कुल 3550 एमबीए बिजली का उत्पादन प्रदेश में हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

------
जम्मू-कश्मीर में 2027 तक पांच बड़ी परियोजनाओं पर काम पूरा हो रहा है। इससे बिजली उत्पादन में बढ़ोतरी होगी। जरूरत को पूरा किया जा सकेगा।

- पंकज मंगोत्रा, एमडी, जेके पावर डेवलपमेंट कारपोरेशन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed