फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   development news

Jammu News: जम्मू स्टेशन के चार प्लेटफार्म पर बिछाया गिट्टी रहित ट्रैक

विज्ञापन
development news
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

जम्मू। जम्मू रेलवे स्टेशन के पुनर्विकास कार्य के तहत चार नए प्लेटफार्म बनाए जा रहे हैं। इन प्लेटफार्म पर बिछाए गए ट्रैक बैलास्टलेस (गिट्टी रहित) तकनीक के हैं। उधमपुर-श्रीनगर-बारामुला रेल लिंक (यूएसबीआरएल) के बाद जम्मू रेल मंडल में इस तरह का ट्रैक जम्मू स्टेशन पर बिछाया गया है।
बैलास्टलेस ट्रैक का रखरखाव गिट्टी वाले ट्रैक से आसान होता है। यह सुरक्षा की दृष्टि से अन्य के मुकाबले काफी अच्छा माना जाता है। इसमें बेहतर स्थिरता रहती है जो यात्रा को आरामदायक बनाती है। इससे ट्रेन प्लेटफार्म पर 30 किलोमीटर की रफ्तार तक आ सकती है। रेलवे अधिकारियों के अनुसार आने वाले समय में सभी प्लेटफार्म पर इस तरह का ही ट्रैक बिछाया जाएगा।
विज्ञापन

इससे ट्रैक के रखरखाव में आने वाला खर्च बचेगा। गंदगी और चूहों से निजात मिलेगी। यात्रियों के सफर को बेहतर बनाने के लिए रेलवे मंत्रालय इस तकनीक का ज्यादा से ज्यादा उपयोग कर रहा है। जम्मू रेलवे स्टेशन के पुनर्विकास में नरवाल की तरफ 4500 वर्ग मीटर में नया प्रवेशद्वार तैयार किया जा रहा है। इसमें नई स्टेशन बिल्डिंग बनकर तैयार है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसको आधुनिक सुविधाओं से लैस किया गया है। वर्तमान में रेलवे अधिकारी नई बिल्डिंग में बैठते हैं। अगले साल इस बिल्डिंग को यात्रियों के लिए शुरू किया जाएगा। यहां टिकट काउंटर, वेटिंग हॉल सहित यात्रियों से जुड़ी अन्य सुविधाएं हैं। स्टेशन पर दो नए 12 मीटर चौड़े फुटओवरब्रिज बने रहे हैं। इनमें एक का काम अंतिम चरण में है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed