फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   development news

Jammu News: जम्मू रेलवे मंडल में आधुनिक एनेक्सी भवन का लोकार्पण

विज्ञापन
development news
जम्मू। जम्मू रेलवे मंडल के कर्मचारियों की कार्य सुविधा और दक्षता बढ़ाने के लिए एनेक्सी भवन तैयार किया गया है। मंडल रेल प्रबंधक विवेक कुमार ने बुधवार को इस नवनिर्मित आधुनिक भवन का लोकार्पण किया। भवन छन्नी बीजा त्रिकुटा नगर में एलेन इंस्टीट्यूट के पास स्थित है। लोकार्पण कार्यक्रम में वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक उचित सिंघल सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे। इस भवन को रेलवे आधुनिकीकरण और कर्मचारियों के कल्याण के उद्देश्य से तैयार किया गया है। मंडल रेल प्रबंधक ने कहा कि भवन में हमारे कर्मचारियों को अत्याधुनिक सुविधाएं मिलेंगी। बेहतर कार्य वातावरण होगा। नए एनेक्सी भवन में अत्याधुनिक कार्यालय कक्ष, प्रशिक्षण सुविधा कर्मचारी कल्याण केंद्र जैसी सुविधाएं हैं। लगभग 100 से अधिक क्षेत्रफल में इसे तैयार किया गया है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed