फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   development news

Jammu News: अंतरराज्यीय परिवहन का होगा विस्तार, जेकेआरटीसी की 20 बसें बढ़ाने की तैयारी

विज्ञापन
development news
जम्मू। जम्मू-कश्मीर में अंतरराज्यीय यात्री परिवहन का विस्तार किया जा रहा है। इस दिशा में जम्मू-कश्मीर सड़क परिवहन निगम (जेकेआरटीसी) 20 नई बसों को अंतरराज्यीय बेड़े में शामिल करेगा। इससे पठानकोट, दिल्ली, चंडीगढ़, जालंधर, हरिद्वार, देहरादून, अमृतसर आदि रूटों पर यात्रियों को सुविधा मिलेगी।
विज्ञापन

नई बसों को सितंबर में लाने की योजना है। करीब छह करोड़ रुपये से नई बसों को अंतरराज्यीय रूटों पर शामिल किया जाएगा। वर्तमान में करीब जेकेआरटीसी की 40 बसें अंतरराज्यीय रूटों पर चल रही हैं। नई 20 बसों से यह संख्या बढ़कर 60 हो जाएगी। नई बसों के बढ़ने से जेकेआरटीसी के राजस्व में वृद्धि होगी।
विज्ञापन

जम्मू से विशेष तौर पर दिल्ली और हरिद्वार बस सेवा के लिए बड़ी संख्या में लोग निगम की बसों से सफर कर रहे हैं। यह धार्मिक और पर्यटन क्षेत्र से भी जुड़ा है। निगम के एक अधिकारी ने बताया कि सितंबर तक नई 20 सेमी डीलक्स बसों के आने से परिवहन सेवा का विस्तार होगा। इसके लिए जिन रूटों पर बसों की अधिक मांग है, वहां पर इनका विस्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

परिवहन निगम के अधीन राज्यीय और अंतरराज्यीय स्तर पर 400 से अधिक बसें तैनात हैं। इन बसों में सीमित किराये पर यात्रियों को सफर करने की सुविधा दी गई है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed