{"_id":"67e5b18a65b53a543206bb5f","slug":"development-news-jammu-news-c-10-jam1003-576335-2025-03-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: कटड़ा से श्रीनगर के बीच चलेगी विशेष वंदेभारत, खिड़की शीशे नहीं खुलेंगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: कटड़ा से श्रीनगर के बीच चलेगी विशेष वंदेभारत, खिड़की शीशे नहीं खुलेंगे
विज्ञापन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 17 अप्रैल को कटड़ा से ट्रेन को दिखा सकते हैं हरी झंडी
अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। रेलवे ने कश्मीर तक सीधी ट्रेन चलाने की तैयारियां शुरू कर दी हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 17 अप्रैल को कटड़ा से ट्रेन को हरी झंडी दिखा सकते हैं। पहले ट्रेन कटड़ा से श्रीनगर तक चलेगी। अगस्त के बाद से जम्मू से श्रीनगर के बीच ट्रेन चलेगी। इस खंड में विशेष रूप से डिजाइन वंदे भारत ट्रेन चलेगी, जिसमें एसी कोच होंगे।
जम्मू रेलवे डिविजन के डिवीजनल कामर्शियल मैनेजर उचित सिंघल ने वीरवार को कहा कि अप्रैल मध्य में श्रीनगर के लिए ट्रेन चलेगी। इसको लेकर तिथि अभी तय नहीं है, लेकिन तैयारियां शुरू कर दी हैं। कटड़ा से श्रीनगर के लिए विशेष वंदे भारत ट्रेन चलेगी। इस खंड में सामान्य बोगी वाली ट्रेन नहीं चलेगी। विशेष डिजाइन की गई ट्रेनों का ही परिचालन होगा। इनके खिड़की के शीशे नहीं खुलेंगे। अधिकारी ने कहा कि जम्मू रेलवे स्टेशन के यार्ड रिमॉडलिंग का काम लगभग पूरा हो चुका है। नया ट्रैक बिछाया जा रहा है, प्लेटफार्म बन रहे हैं। रेलवे स्टेशन की मुख्य बिल्डिंग बनाई जा रही है। अगस्त तक जम्मू से श्रीनगर के लिए वंदे भारत ट्रेन चलेगी। ट्रेन का रखरखाव भी जम्मू रेलवे स्टेशन पर ही होगा। बता दें कि उचित सिंघल ने मार्च में डिवीजनल कामर्शियल मैनेजर का पदभार संभाला है। वह जम्मू रेलवे स्टेशन के डीटीएम भी रह चुके हैं।