{"_id":"67993e41833c1300fd051c27","slug":"development-news-jammu-news-c-10-jam1003-533641-2025-01-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्थानीय उद्योगों के लिए नई पहल करेंगे : डिप्टी सीएम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्थानीय उद्योगों के लिए नई पहल करेंगे : डिप्टी सीएम
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू। उपमुख्यमंत्री सुरिंदर चौधरी ने कहा कि जम्मू-कश्मीर को बदलने के लिए उचित कदम उठाए जा रहे हैं। नेकां सरकार ने जम्मू-कश्मीर को भारत का सबसे विकसित हिस्सा बनाने के लिए कई पहल की हैं।
इनसे सामाजिक-आर्थिक व विकासात्मक पहलों को बढ़ावा मिलेगा, लोग लाभान्वित होंगे। सरकार स्थानीय उद्योग को पुनर्जीवित करने के लिए आवश्यक कदम उठाएगी। जम्मू में मंगलवार को कॉन्क्लेव में उपमुख्यमंत्री ने कहा कि हम प्रदेश का विशेष दर्जा बहाल करने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
खनिजों का अवैध निष्कर्षण रोकने के लिए सख्त प्रवर्तन सुनिश्चित किया गया है। ग्रामीण क्षेत्रों में कनेक्टिविटी बढ़ाने का जिक्र करते हुए उपमुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार पीर पंजाल सड़क नेटवर्क में फोर लेन सड़कें बनाने के लिए काम कर रही है। इस मुद्दे को केंद्रीय मंत्रालय के समक्ष उठाया गया है। हम जम्मू-कश्मीर के अन्य हिस्सों में रेल संपर्क के मुद्दे को भी केंद्र के समक्ष उठा रहे हैं। ब्यूरो