फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   development,news bus stand, jammu news

मंदिरों के शहर को आज मिलेगा नया बस स्टैंड

विज्ञापन
development,news bus stand, jammu news
जम्मू। बीसी रोड पर बने टर्मिनल बस स्टैंड का वीरवार को उपराज्यपाल मनोज सिन्हा लोकार्पण करेंगे। इस प्रोजेक्ट पर 213 करोड़ राशि खर्च की गई है। इसमें बस टर्मिनल कम बस स्टैंड की सुविधा भी मिलेगी। पांच मंजिला इमारत बनाई गई है। धरातल की मंजिल में एक साथ 80 बसें खड़ी की जा सकेंगी। पहले बस स्टैंड छोटा होने के कारण 10 से 15 बसें ही पार्क हो पाती थीं।
विज्ञापन

टर्मिनल बस स्टैंड की पहली, दूसरी और तीसरी मंजिल में 1317 कारों के साथ 300 दोपहिया वाहन पार्क हो सकेंगे। कार पार्किंग के कारण बीसी रोड, सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल, जीएमसी, रघुनाथ मंदिर, पीरखो और पंचवक्त्र मंदिर को जाने वाले वाहन यहां पर पार्क हो सकेंगे। पहले वाहन चालकों को सड़क किनारे वाहन खड़े करने पड़ते थे। चौथी और पांचवीं मंजिल में रेस्तरां, शॉपिंग मॉल और अन्य सुविधाएं दी जाएंगी। पुराने बस स्टैंड में बाहर से आने वाली बसें खड़ी की जाएंगी।
विज्ञापन

------------
18 अक्तूबर, 2016 को हुआ था काम शुरू
प्रोजेक्ट पर काम 18 अक्तूबर, 2016 में शुरू हुआ। पहले प्रोजेक्ट निर्माण पर काफी विवाद चलता रहा, जिससे काम रुक गया। फिर 18 अक्तूबर, 2018 को काम शुरू हुआ। इसके लिए अलग से फंडिंग भी हुई। इसके बाद काम पूरा करने का लक्ष्य अक्तूबर, 2019 रखा गया था, लेकिन यहां पर जेडीए की दुकानें होने के कारण फिर से विवाद हो गया। तब भी तीन से चार माह तक काम रुका रहा। बाद में 2020 में फिर काम शुरू हुआ। इस दौरान चौथी और पांचवीं मंजिल का काम पूरा किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

----
सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल तक बनेगा फ्लाईओवर
बस टर्मिनल से सुपर स्पेशियलिटि तक फ्लाईओवर का निर्माण भी किया जाना है। यहां से मरीज सीधे अस्पताल पहुंच सकेंगे। इस प्रोजेक्ट पर भी काम ईरा एजेंसी के माध्यम से किया जाना है। इसके लिए प्रस्ताव मंजूरी के लिए भेजा गया है।

------
नवंबर, 2020 तक प्रोजेक्ट पूरा किया गया
नवंबर 2020 तक प्रोजेक्ट में काम पूरा हो चुका था। इसके बाद उपराज्यपाल मनोज सिन्हा से शुभारंभ के लिए समय मांगा जा रहा था। समय न मिलने के कारण तीन माह तक बस टर्मिनल का प्रयोग नहीं हो पाया। अब इसका शुभारंभ वीरवार शाम साढ़े चार बजे होने के बाद बस टर्मिनल बसों की आवाजाही के लिए खुल जाएगा। यहां से लोकल और बाहरी राज्यों के लिए बसें चलेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed