{"_id":"60395b678ebc3ee95b11febe","slug":"development-meeting-order-jammu-news-jammu-city-news-jmu2301151172","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजली योजनाओं का काम समय पर पूरा करें अधिकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिजली योजनाओं का काम समय पर पूरा करें अधिकारी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू। बिजली कारपोरेशन में चल रहे कार्यों को समय पर पूरा किया जाए। साथ ही काम में आ रही बाधाओं को दूर कर प्रोजेक्टों के काम तय समय के अंदर पूरे करवाए जाएं। यह बात प्रधान सचिव रोहित कंसल ने शुक्रवार को बिजली कारपोरेशन की चल रही केंद्र प्रायोजित योजनाओं की वित्तीय और भौतिक स्थिति की समीक्षा बैठक में कही।
बैठक में दीन दयाल उपाध्याय ग्राम ज्योति योजना समेत अन्य योजनाओं की जानकारी पावर प्वाइंट के माध्यम से दी गई। प्रधान सचिव को बताया गया कि जम्मू संभाग की परियोजनाओं के लिए पीएमडीपी शहरी योजना के तहत सर्कल वार और जिलेवार कवर किया गया है। इस पर काम चल रहा है। केंद्र से 537.32 करोड़ रुपये की स्वीकृत राशि में से 212.04 करोड़ रुपये पहले ही खर्च किए जा चुके हैं। इसी प्रकार पीएमडीपी ग्रामीण योजना के तहत 464.40 करोड़ की स्वीकृत राशि में से 126.76 करोड़ रुपये की राशि परियोजनाओं पर खर्च की गई है।
सीएसएस पर भौतिक और वित्तीय प्रगति की समीक्षा करते हुए कंसल ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि परियोजनाओं के निष्पादन में तेजी लाने के लिए सभी बाधाओं को दूर किया जाए। इससे लोगों को लाभ मिल सकेगा। उन्होंने संबंधित इंजीनियरों से कार्यों को प्राथमिकता देने और इन परियोजनाओं को जल्द पूरा करने के लिए निश्चित समयसीमा बनाने को कहा। उन्होंने संबंधित अधिकारियों से वन क्लीयरेंस और भूमि संबंधी मुद्दों समेत सभी अड़चनों को दूर करने करने को कहा। काम की निरंतर निगरानी होनी चाहिए। इससे काम में पारदर्शिता आएगी। इसके अलावा बैठक में सब स्टेशनों की स्थापना पर भी जानकारी ली गई। साथ ही अभी तक हुए काम बारे भी बताया गया। बैठक में अन्य अधिकारी मौजूद रहे।