फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   development,jammu news

पुराने शहर को दिया जाएगा पुराना स्वरूप

विज्ञापन
development,jammu news
जम्मू। इंडियन नेशनल ट्रस्ट फॉर आर्ट एंड कल्चर हेरिटेज (इनटैक) और नगर निगम जम्मू के बीच एमओयू साइन हुआ है। इसके तहत शहर की खूबसूरती को निखारा जाएगा। नगर निगम आयुक्त अवनी लवासा और इनटैक के कनवीनर एसएम साहनी ने वीरवार को समझौता पत्र पर हस्ताक्षर किए। जानकारी के अनुसार इस करार के तहत पुराने शहर की पुरानी इमारतों, मंदिरों को दोबारा पुराना रंगरूप दिया जाएगा। पहले चरण में पुराने शहर को कवर किया जाएगा। इसके बाद यदि पुराने शहर की बदली गई सूरत लोगों को पसंद आई तो यह काम पूरे शहर में होगा। दरअसल, इनटैक पुुराने शहर में सर्वे करेगी कि हेरिटेज में क्या-क्या है। कितने पुराने मंदिर हैं, कितनी पुरानी दीवारें हैं, कितने पुराने ढांचे हैं। जिनको दोबारा से पुराना रंग-रूप दिया जा सकता है। इसके बाद स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के तहत इनटैक को पैसा जारी किया जाएगा।
विज्ञापन

स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के एसीईओ हितेश गुप्ता का कहना है कि फिलहाल पुराने शहर में यह काम होगा। इसके बाद लोगों का फीडबैक लेंगे। यदि लोगों को पसंद आया तो पूरे शहर में काम करेंगे। इनटैक को शहर के पुराने हेरिटेज को संरक्षण दिया गया है। देश के अन्य हिस्सों में भी इनटैक ने काम किया है। शहर की कई दीवारों पर कुछ पुरानी चित्रकारी आदि होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed