फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   development,jammu news

कौशल विकास का प्रशिक्षण ले एक लाख महिलाएं बनीं सशक्त

विज्ञापन
development,jammu news
जम्मू। प्रदेश में सोशल वेलफेयर विभाग ने एक लाख महिलाओं को वोकेशनल ट्रेनिंग देकर सशक्त बनाया है। जम्मू संभाग में एक लाख से ज्यादा जरूरतमंद महिलाओं ने प्रशिक्षण के लिए आवेदन किया था। इनको बैच वाइज प्रशिक्षण दिया गया। इन महिलाओं ने टेलरिंग, कटिंग, ब्यूटी पार्लर, व्यवसाय जैसे ट्रेड में प्रशिक्षण हासिल कर अपना व्यवसाय शुरू किया।
विज्ञापन

शुरूआती दिनों में विभाग ने भी सहायता दी। बाद में महिलाओं ने अपने स्तर पर काम कर मुकाम हासिल किया। इसमें सबसे ज्यादा एससी, एसटी और ओबीसी वर्ग की महिलाएं लाभान्वित हुई हैं, जो स्वरोजगार कर परिवार का खर्च उठा रही हैं।
विज्ञापन

स्टेट मैरिज योजना के जरिये भी विभाग ने जम्मू संभाग में 2015 से लेकर अब तक 2 लाख 72 हजार बेटियों की शादी के लिए सहायता दी है। शादी के लिए 25 हजार रुपये और पांच ग्राम सोने के गहने विभाग की ओर से दिए गए हैं। जरूरतमंद परिवारों की बेटियों के लिए विभाग ने संभाग में सात वुमेन होस्टल की सुविधा दी है, ताकि वे होस्टल में पढ़ाई कर मुकाम हासिल कर सकें। इससे हजारों युवतियां लाभान्वित हुई हैं। सेशल वेलफेयर विभाग जम्मू संभाग में 64 हजार महिलाओं को पेंशन दे रहा है। इसमें ऐसी महिलाएं हैं, जो बुजुर्ग हो चुकी हैं या विधवा हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

---------------
परिवार से प्रताड़ित महिलाओं
को नारी निकेतन में दिया सहारा
पतियों द्वारा प्रताड़ित महिलाओं को नारी निकेतनों में सहारा दिया गया है। यहां पर महिलाएं व्यवसाय कर अपनी आजीविका कमा रही है। इसमें 20 साल से लेकर 80 साल की महिलाओं को आश्रय दी गई है। लगभग 700 महिलाओं को निकेतनों में रखा गया है।

-------------
महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए विभाग योजनाओं के माध्यम से लाभ पहुंचा रहा है। लाखों महिलाओं को आजीविका से जोड़ा गया है। इसके अलावा छात्राओं को छात्रवृत्ति दी जा रही है। घरों से निकाली गईं महिलाओं को नारी निकेतनों में सहारा दिया गया है। बेटियों की शादी के लिए भी सहायता दी जा रही है।
- स्मिता सेठी, निदेशक, सोशल वेलफेयर विभाग
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed