फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   development,jammu news,jambu zoo

जंबू जू में दिल्ली से आएंगे काले हिरण

विज्ञापन
development,jammu news,jambu zoo
जम्मू। नगरोटा के खानपुर स्थित जंबू जू में दिल्ली के चिड़ियाघर से काले हिरण लाए जाएंगे। इसके लिए केंद्रीय चिड़ियाघर प्राधिकरण से मंजूरी मिल गई है। इसके अलावा शेर, बाघ, भालू, मगरमच्छ आदि जानवर लाने के लिए वन्य जीव संरक्षण विभाग जम्मू-कश्मीर की गुजरात, ओडिशा, मध्यप्रदेश, हरियाणा और उत्तरप्रदेश के संबंधित संगठनों से बात चल रही है। वन पारिस्थितिकी एवं पर्यावरण विभाग के आयुक्त सचिव संजीव वर्मा ने शुक्रवार को वन्यजीव संरक्षण विभाग की जंबू जू परियोजना की प्रगति समीक्षा करते यह बात कही।
विज्ञापन

परियोजना को वर्तमान चरण में जेकेआईडीएफसी की ओर से वित्त पोषित किया जा रहा। परियोजना की अनुमानित लागत 62.41 करोड़ रुपये है। परियोजना के पूरा होने पर जंबू जू में सार्वजनिक सुविधाओं के अलावा 17 वार्डों में कई देशी और विदेशी जानवरों को रखने की योजना है। मुख्य वन्यजीव वार्डन सुरेश के गुप्ता ने बताया कि परियोजना में 30 करोड़ रुपये से अधिक के कार्य प्रगति पर हैं और छह करोड़ रुपये के कार्यों की निविदा प्रक्रिया में है। नवंबर-दिसंबर, 2021 तक परियोजना के पहले चरण को शुरू करने के लिए पूरे प्रयास किए जा रहे हैं। यह जम्मू-कश्मीर में पहला विकसित चिड़ियाघर होगा, जो पर्यटकों को आकर्षित करेगा।
विज्ञापन

---------
सेहत कार्यान्वयन के लिए अतिरिक्त
नोडल अधिकारी होंगे नियुक्त
जम्मू। जीएमसी जम्मू की प्रिंसिपल डॉ. शशि सूदन ने शुक्रवार को विभागीय अधिकारियों के साथ बैठक कर आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना (एबी-पीएमजेएवाई)/सेहत कार्यक्रम के तहत प्रत्यारोपण/स्टेंट की खरीद संबंधी मुद्दों पर चर्चा की। उन्होंने अमृत स्टोर के प्रतिनिधि को गुणवत्तापूर्ण उत्पादों की समय पर खरीद के निर्देश दिए। प्रत्येक विभाग में एक चिकित्सा समन्वयक और प्रत्येक अस्पताल के लिए एक अतिरिक्त नोडल अधिकारी नियुक्त करने का निर्णय लिया गया, जो योजना के कार्यान्वयन की निगरानी के लिए जिम्मेदार होगा। अमृत स्टोर के ऑर्थो ओटी/कैथलैब के भीतर प्रत्यारोपण/स्टंट उपलब्ध करवाने के लिए कहा गया, ताकि ऑपरेशन में देरी को कम किया जा सके। राज्य समन्वयक डॉ. वसीम अकरम ने वीडियो कांफ्रेंसिंग में कहा कि योजना के तहत मरीजों की कई सर्जरी की जा सकती है। आगामी बुधवार को एक और बैठक करने का फैसला लिया गया। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

-------------------
आज से दो दिन बंद रहेगा वेयर हाउस
जम्मू। कोविड की तीसरी लहर की आशंका को देखते हुए स्वैच्छिक तौर पर प्रदेश की सबसे बड़ी अनाज मंडी वेयर हाउस को शनिवार और रविवार को बंद रखा जाएगा। यहां लगातार दूसरे सप्ताह वीकेंड लॉकडाउन रहेगा। ट्रेडर्स फेडरेशन वेयर हाउस नेहरू मार्केट जम्मू के प्रधान दीपक गुप्ता ने बताया कि वेयर हाउस में तीन हफ्ते तक वीकेंड लॉकडाउन की घोषणा की गई है। इसका उद्देश्य कोरोना संक्रमण के प्रसार की चेन को तोड़ना है। इस दौरान वेयर हाउस में सैनिटाइजेशन भी करवाई जाएगी। वेयर हाउस में आने वाले लोगों को कोविड उपयुक्त व्यवहार अपनाने के लिए जागरूक करने के साथ संक्रमण को रोकने के लिए सभी जरूरी उपाय किए जा रहे हैं। ब्यूरो
----------
प्रदेश में अंतर जातीय विवाह
अधिनियम लाए सरकार : चैंबर
जम्मू। चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री जम्मू ने प्रदेश में अंतर धर्म विवाह (एक धर्म से दूसरे धर्म में विवाह कराना) की प्रथा को रोकने के लिए अंतर जातीय विवाद अधिनियम लागू करने की मांग की है। इस कानून के लागू होने से दूसरे धर्म में जबरन धर्मांतरण की घटनाओं पर लगाम लगेगा।
चैंबर प्रधान अरुण गुप्ता ने कहा कि कश्मीर के कुछ लोग अल्पसंख्यकों के जबरन विवाह करवाकर माहौल बिगाड़ने की कोशिश कर रहे हैं। अंतर धर्म विवाह रोकने के लिए तत्काल कदम उठाए जाएं। कश्मीर में जबरन धर्म परिवर्तन की घटनाएं बढ़ रही हैं। इससे विभिन्न समुदायों के बीच सौहार्द और भाईचारा खत्म हो सकता है। सरकार को ऐसे मामलों को गंभीरता से लेना चाहिए। चैंबर ने कोविड संक्रमण में गिरावट के बाद होटल, बार, रेस्तरां, ढाबों, बैंकवेट हॉल और जिम में व्यावसायिक गतिविधियां शुरू करने की मांग की है। पदाधिकारियों ने उप राज्यपाल से मांग की कि होटल और रेस्तरां को 50 फीसदी क्षमता के साथ रात 10 बजे तक खोलने की अनुमति दी जाए। बैंकवेट हाल में उपस्थिति की संख्या 100 तक बढ़ाई जाए। इस दौरान चैंबर पदाधिकारियों में अनिल गुप्ता, राजीव गुप्ता, गौरव गुप्ता, राजेश गुप्ता, राजेश गुप्ता मौजूद रहे। ब्यूरो

-------
निदेशक वित्त एएंडएमई का निधन
जम्मू। स्वास्थ्य व चिकित्सा शिक्षा विभाग में निदेशक वित्त पद पर कार्यरत मोहम्मद रफीक अहमद का शुक्रवार को एम्स दिल्ली में निधन हो गया। उनके निधन पर विभागीय अधिकारियों के साथ अन्य संस्थानों ने शोक जताया है। वह कोविड से पीड़ित होने के बाद कई शारीरिक समस्याओं से जूझ रहे थे। उन्हें स्ट्रोक के कारण एम्स में भर्ती कराया गया था। नागरिक सचिवालय में अतिरिक्त मुख्य सचिव अटल डुल्लू की अध्यक्षता में हुई शोक सभा में दिवंगत आत्मा की शांति के लिए मौन रखा गया। जम्मू कश्मीर मेडिकल इंप्लाइज फेडरेशन जम्मू के प्रधान सुशील सूदन की अध्यक्षता में हुई बैठक में मोहम्मद रफीक के निधन पर शोक जताया गया। चौधरी जरनैल सिंह, आरपी सिंह, कमलजीत साहनी आदि भी मौजूद रहे। मुख्य सचिव डॉ. अरुण कुमार मेहता, कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष जीए मीर ने भी मोहम्मद रफीक के निधन पर दुख जताया। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed