{"_id":"5fa317098ebc3e276d6bb28f","slug":"development-jammu-city-news-jmu2222275175","type":"story","status":"publish","title_hn":"ठेके पर चालक-परिचालक तैनात करेगा जेकेआरटीसी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ठेके पर चालक-परिचालक तैनात करेगा जेकेआरटीसी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू। जम्मू-कश्मीर रोड ट्रांसपोर्ट कारपोरेशन (जेकेआरटीसी) में ठेके पर चालक-परिचालक रखने की प्रक्रिया के तहत काम शुरू हो गया है। जेकेआरटीसी ने आवेदन करने वाले लोगों और कंपनियों की जांच के लिए कमेटी गठित की है। कमेटी आवेदनकर्ताओं के ट्रैक रिकॉर्ड की जांच के साथ बातचीत करेगी। अक्तूबर में जेकेआरटीसी प्रबंधक ने पंजीकृत एजेंसी, कंपनियों और एनजीओ से आवेदन मांगे थे। अब तक 10 आवेदन मिले हैं। कमेटी सभी पहलुओं पर इनकी जांच के बाद नियम और शर्त तय कर आगे की कार्रवाई करेगी। वर्तमान में जेकेआरटीसी के पास 600 के करीब चालक हैं, जबकि 700 से अधिक वाहन। ऐसे में चालक और परिचालकों की कमी को दूर करने के लिए सरकार जेकेआरटीसी प्रबंधक ने आउटसोर्स पर भर्ती प्रक्रिया शुरू करने की पहल की है।
--------
भर्ती प्रक्रिया के लिए 10 आवेदन मिले हैं। आवेदनकर्ताओं की जांच के लिए कमेटी का गठन किया है। कमेटी जांच के बाद आवेदनकर्ताओं के सामने नियम और शर्तें रखी जाएंगी। इसके बाद आगे की कार्रवाई होगी।
- अंग्रेज सिंह राणा, एमडी जेकेआरटीसी।
विज्ञापन
--------
भर्ती प्रक्रिया के लिए 10 आवेदन मिले हैं। आवेदनकर्ताओं की जांच के लिए कमेटी का गठन किया है। कमेटी जांच के बाद आवेदनकर्ताओं के सामने नियम और शर्तें रखी जाएंगी। इसके बाद आगे की कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
- अंग्रेज सिंह राणा, एमडी जेकेआरटीसी।