फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   development,jammu airport,jammu news

जम्मू एयरपोर्ट पर लोड पेनाल्टी हटते ही बढ़ी यात्रियों की संख्या

विज्ञापन
development,jammu airport,jammu news
जम्मू। त्योहारी सीजन से पहले जम्मू एयरपोर्ट में एयरलाइंस पर लगी 30 फीसदी लोड पेनाल्टी हटने से यात्रियों की संख्या में वृद्धि हुई है। नवरात्र में यह संख्या और बढ़ने की उम्मीद है। 30 सितंबर को लोड पेनाल्टी हटी थी। एक अक्तूबर को जम्मू एयरपोर्ट से 4748 यात्रियों ने सफर किया, जो अन्य दिनों से मुकाबले एक हजार से अधिक थे।
विज्ञापन

जम्मू एयरपोर्ट से एयरलाइन पहले 70 फीसदी यात्री क्षमता के साथ संचालित हो सकती थी, अब इसे 100 फीसदी किया है। एयरपोर्ट को नियंत्रित करने वाली वायुसेना ने 30 सितंबर को नोटएम जारी कर पेनाल्टी को खत्म किया है। इसके बाद से यात्रियों की संख्या में अन्य दिनों के मुकाबले वृद्धि देखने को मिल रही है। 29 सितंबर को लोड पेनाल्टी हटने से एक दिन पहले एयरपोर्ट से सफर करने वाले यात्रियों की संख्या 3082 थी जो, पेनाल्टी हटने बाद एक अक्तूबर को 4748 तक पहुंच गई। जम्मू एयरपोर्ट से वर्तमान में विभिन्न शहरों के लिए प्रतिदिन 35 फ्लाइटें संचालित होती हैं। लोड पेनाल्टी लागू होने से एयरलाइंस को पहले काफी नुकसान होता, जिसकी भरपाई के लिए वह किराये में इजाफा करती थी। अब लोड पेनाल्टी हटने से टिकट कीमत में भी कमी आएगी। नवरात्र के दिनों में एयरपोर्ट पर यात्रियों की संख्या रिकॉर्ड स्तर पर पहुंचने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed