फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Development in paragwal

Jammu News: नाव का सफर सड़क से बेहतर, दो दर्जन गांवों के लोग हो रहे आर-पार

विज्ञापन
Development in paragwal
खौड़ और ज्यौड़ियां जाने के लिए परगवाल के लोगों की पहली पसंद बनी नाव
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
परगवाल। चिनाब पर बन रहे पुल से होकर दरिया पार जाने का सपना पूरा होने में अभी थोड़ा समय लगेगा। लेकिन, मौजूदा समय में दरिया में चलने वाली नाव हर रोज सैकड़ों लोगों को इस पार से उस पार लगा रही है। परगवाल क्षेत्र के करीब दो दर्जन गांवों के लोग इसका लाभ ले रहे हैं। उन्हें नाव का सफर सड़क से बेहतर लगने लगा है।
जानकारी के अनुसार प्रतिदिन करीब चार से पांच सौ लोग नाव से दरिया पार कर रहे हैं। नाव से दरिया पार कर रहे स्थानीय सुभाष सिंह ने बताया कि वह राशन कार्ड के सिलसिले में खाद्य आपूर्ति विभाग के कार्यालय खौड़ जा रहे थे, जो चिनाब के दूसरी तरफ पड़ता है। उनके लिए नाव ही सबसे सस्ता साधन है, क्योंकि इससे पैसे के साथ समय की भी बचत होती है। नाव न चलने से उन्हें खौड़ पहुंचने के लिए करीब 50 किमी का सफर तय करना पड़ता है, जो समय के साथ जेब पर भी भारी पड़ता है। वहीं, नाव से चिनाब पार कर यह सफर मात्र 10 किमी का रह जाता है।
विज्ञापन

बाढ़ नियंत्रण विभाग के अधीन चलने वाली नाव पर चिनाब पार करने पर कोई शुल्क नहीं लिया जाता। हालांकि, बरसात के दिनों में या पानी का बहाव बढ़ जाने पर यह नाव कुछ महीनों के लिए बंद हो जाती है। लेकिन, मौजूदा समय में ज्यादातर लोग ज्यौड़ियां और खौड़ नाव पर ही जाना पसंद कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed