फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Development in arania

Jammu News: नपा और पीडब्ल्यूडी ने ठेकेदार को ठहराया वार्ड 2 का पार्क पूरा न होने का जिम्मेदार

विज्ञापन
Development in arania
एक साल पहले 28 लाख रुपये का टेंडर जारी कर शुरू किया गया था काम,
विज्ञापन

अब तक करीब 30 प्रतिशत ही पूरा हुआ कार्य, ठेकेदार ले चुका है 13 लाख रुपये
संवाद न्यूज एजेंसी
अरनिया। नगरपालिका के कार्यालय के पीछे वार्ड 2 के पार्क की हालत काफी दयनीय है। इसका काम एक साल पहले शुरू हुआ था और अब तक करीब 30 प्रतिशत ही काम हुआ है। काम पूरा न होने के लिए लोक निर्माण विभाग और नगरपालिका दोनों ही एक सुर में ठेकेदार को जिम्मेदार ठहरा रहे हैं। उनका कहना है कि ठेकेदार की मनमानी के कारण अब तक काम पूरा नहीं हो सका है।
अरनिया कस्बे के बस अड्डे से सटे इस पार्क का निर्माण बच्चों और बुजुर्गों को सुविधाएं देने के लिए मार्च 2022 में शुरू हुआ था। 28 लाख रुपये की लागत से लोक निर्माण विभाग पूरे पार्क में फुटपाथ, कार्यक्रमों के लिए स्टेज, टाइल, सोलर लाइट, आदि लगाने वाला था। लेकिन, अब तक ऐसा कुछ हो नहीं पाया। नगरपालिका और लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों का कहना है कि ठेकेदार अपनी मर्जी से रुक-रुक कर काम कर रहा है। वह न तो नपा अधिकारियों की सुनता है, और न ही लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को कुछ समझता है। काम के बारे में जब भी पूछो तो टालमटोल करता है। नतीजतन पार्क का काम अधूरा पड़ा है। इसका खामियाजा लोगों को खामियाजा भुगतना पड़ रहा है। ठेकेदार ने अब तक पार्क का काम करीब 30 प्रतिशत ही पूरा किया है। इसके लिए उसे 13 लाख रुपये का भुगतान किया जा चुका है। पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों का कहना है कि पैसे लेने के बाद भी ठेकेदार काम पूरा नहीं कर रहा है।
विज्ञापन

-----
ठेकेदार को काम पूरा करने के लिए बार-बार कहा जा रहा है। उसे नोटिस भी जारी किए जा रहे हैं। अगर 31 मार्च तक काम शुरू नहीं किया जाता है तो ठेकेदार को ब्लैक लिस्टेड कर दिया जाएगा, और नया टेंडर निकाल पार्क के काम को पूरा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

- राकेश शर्मा, जूनियर इंजीनियर, लोक निर्माण विभाग
-----
लोक निर्माण विभाग के एक्सईएन को इस समस्या से अवगत करवाया है, और नगरपालिका के अधिकारियों के संज्ञान में भी इस बात को लाया गया है, परंतु मेरी बात को नजरअंदाज किया जाता है। इसके चलते ठेकेदार मनमानी कर रहा है। हम तेजी से काम करवाना चाहते हैं, परंतु विभाग के लोगों की वजह से रफ्तार धीमी हो जाती है। ठेकेदार अधिकारियों को बेवकूफ बना रहा है। लोक निर्माण विभाग को ठेकेदार पर कड़ा संज्ञान लेना चाहिए।

- रमेश सैनी, नगरपालिका चेयरमैन, अरनिया
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed