{"_id":"64ea5a6ccb4592a3f803e32f","slug":"development-in-akhnoor-akhnoor-news-c-10-1-jam1029-189655-2023-08-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: कठार-बलसरो सड़क का निर्माण शुरू, मैरा मांदरेया को चौकी चौरा और पौनी से जोड़ेगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: कठार-बलसरो सड़क का निर्माण शुरू, मैरा मांदरेया को चौकी चौरा और पौनी से जोड़ेगी
विज्ञापन
6.66 करोड़ रुपये की लागत से डीडीसी सदस्य ने शुरू करवाया निर्माण कार्य
संवाद न्यूज एजेंसी
अखनूर। भाजपा नेता एवं जिला विकास परिषद के सदस्य पंडित सुरेश शर्मा ने शनिवार को 6.66 करोड़ रुपये की लागत से कठार-बलसरो सड़क का निर्माण कार्य शुरू कराया। यह सड़क ब्लॉक मैरा मांदरेया को ब्लॉक चौकी चौरा और रियासी जिले के ब्लॉक पौनी के साथ जोड़ेगी।
डीडीसी सदस्य ने कहा कि ब्लॉक मैरा मांदरेया और चौकी चौरा के जितने भी पिछड़े और सड़क मार्ग से वंचित गांव हैं, उन्हें पक्की सड़कों से जोड़ना प्राथमिकता है। इस दौरान उन्होंने गैडा खड से जेडी ब्रिज के सड़क मार्ग पर हो रहे कामकाज का भी जायजा लिया। इसके अलावा डीडीसी सदस्य ने पंचायत कठार, कयूर, गराटल के कई गांवों का दौरा कर सड़कों की स्थिति का जायजा लिया। इसमें अधगन से खख्याल, कठार गेस्ट हाउस, एससी मोहल्ला, पेतरा सड़क मार्ग, बलोआ सड़क मार्ग, कसेर मोहल्ला, अरधान सड़क मार्ग, गराटल केरी, गोसान, आदि शामिल हैं। मौके पर बीडीसी मैरा मांदरेया सुषमा देवी, बीडीसी पौनी पवन कुमार, पीडब्ल्यूडी विभाग के अधिशाषी अभियंता सुनील डोगरा, सहायक कार्यकारी अभियंता अंग्रेज सिंह, आदि उपस्थित रहे।