{"_id":"632cd3263fb6b2777f65354f","slug":"development-city-reporter-news-jmu2686018131","type":"story","status":"publish","title_hn":"जेकेआरटीसी में महिला चालक रखने की तैयारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जेकेआरटीसी में महिला चालक रखने की तैयारी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू। शहर की सड़कों पर हौसले की स्टीयरिंग थाम महिलाएं अब बस चलाती दिखेंगी। जम्मू-कश्मीर सड़क परिवहन निगम (जेकेआरटीसी) महिला चालक रखने की तैयारी कर रहा है। इसके लिए ठेके पर चालक उपलब्ध करवाने वाली कंपनी को महिला चालकों को प्राथमिकता देने के लिए कहा गया है। अगर सब कुछ ठीक रहा तो शहर में जेकेआरटीसी की बसों को महिलाएं दौड़ाती दिखेंगी।
जेकेआरटीसी नियमित भर्ती के बजाय चालक व परिचालक को ठेके पर रख रही है। वर्तमान में 300 के करीब चालक-परिचालक ठेके पर हैं। परिवहन निगम के बेड़े में शामिल होने वाली नई बसों के लिए और चालक व परिचालकों को रखा जाएगा। ऐसे में जेकेआरटीसी प्रबंधन ने अब इच्छुक एजेंसियों को पत्र लिखकर महिला चालकों को प्राथमिकता देने के लिए कहा है।
जेकेआरटीसी के एक अधिकारी ने कहा कि महिला चालकों की भर्ती पर विचार किया जा रहा है। कंपनी को भी इससे अवगत करवाया गया है। स्थानीय इच्छुक महिलाओं को आवेदन करने के लिए कहा गया है। इन्हें सिटी के रूट दिए जाएंगे।