फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Development

लाखों खर्च होने के बाद भी सड़क से वंचित गुज्जर बस्ती

विज्ञापन
Development
बिलावर के गुर्जर बस्ती की तरफ जाने वाली सड़क, संवाद। - फोटो : KATHUA
बिलावर। कटली सड़क से गुज्जर बस्ती की तरफ जाने वाली सड़क का निर्माण आठ वर्ष पूर्व शुरू किया गया था। लेकिन, आज तक यह निर्माण कार्य पूरा नहीं किया जा सका। इसमें अब तक लाखों रुपये खर्च किए जा चुके हैं, इसके बावजूद सड़क का हाल पैदल चलने लायक भी नहीं।
विज्ञापन

गुज्जर बस्ती के निवासी गुलजार अहमद, माऊ दीन जगदीश चंद्र, आदि ने बताया कि आठ वर्ष पूर्व गुज्जर बस्ती मोहल्ले के लिए दो किलोमीटर लंबी सड़क का निर्माण लोक निर्माण विभाग ने किया था, जो आज तक पूरा नहीं हो पाया है। सड़क के भूमि कटाव का काम पूरा हो गया है। उसके बाद विभाग ने सड़क के किनारे न ही पानी की निकासी के इंतजाम किए, और न ही बजरी और तारकोल डाला गया। सैकड़ों लोग कई बार लोक निर्माण विभाग को सड़क का काम पूरा करने के लिए कह चुके हैं, लेकिन कोई सुनवाई नहीं की जा रही है।
विज्ञापन

लोगों ने बताया कि लाखों रुपये की राशि सड़क बनाने के लिए खर्च की जा चुकी है। इसके बावजूद सड़क का कोई फायदा लोगों को नहीं मिल पा रहा। इन दिनों तो सड़क पर पैदल चलना भी मुश्किल हो गया है। बरसात का मौसम शुरु होने के बाद ज्यादातर सड़क नाले में तब्दील हो गई है। लोगों ने लोक निर्माण विभाग से मांग की है कि सड़क का निर्माण कार्य जल्द पूरा किया जाए, और तारकोल भी डाला जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

------
सड़क की मरम्मत करने के लिए आवश्यक सामग्री का अनुमानित खर्चा बनाकर आला अधिकारियों को भेजा गया है। सरकार की ओर से राशि स्वीकृत होते ही सड़क की मरम्मत की जाएगी।
- मोहम्मद रजाक, कनिष्ठ अभियंता, लोक निर्माण विभाग
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed