फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Development

केंद्रीय विद्यालय के लिए 50 कनाल जमीन चिन्हित

विज्ञापन
Development
केंद्रीय विद्यालय की इमारत बनाने के लिए जगह चिन्हित करते तहसीलदार बिलावर और जिला विकास परिषद के ? - फोटो : KATHUA
बिलावर। उपमंडल में केंद्रीय विद्यालय खोलने की लोगों की मांग को सरकार ने पूरा कर दिया है। शुक्रवार को विद्यालय की इमारत बनाने के लिए जिला विकास परिषद के सदस्य विक्रम सिंह के साथ राजस्व विभाग की टीम ने देवल के वार्ड 1 में 50 कनाल सरकारी भूमि चयनित की।
विज्ञापन

विक्रम सिंह ने कहा कि केंद्र सरकार ने लोगों की वर्षों पुरानी मांग को पूरा किया है। सरकार की ओर से इलाके के विद्यार्थियों की सुविधा के लिए जल्द ही केंद्रीय विद्यालय की इमारत बनाने का काम शुरू कर दिया जाएगा। पीएमओ में राज्यमंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह और भाजपा के वरिष्ठ नेता डॉ. निर्मल सिंह के प्रयासों से केंद्रीय विद्यालय खोला गया है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि केंद्रीय विद्यालय में जल्द ही कक्षाएं लगाने का काम किया जाएगा। इसके लिए कस्बे में स्थित सरकारी मिडिल स्कूल की इमारत को खाली करा दिया गया है। इस मौके पर तहसीलदार पंकज शर्मा, सेवानिवृत्त डीएसपी पूर्णचंद, देवल वार्ड 1 के पंचायत प्रतिनिधि खुशीराम, भाजपा सोशल मीडिया के इंचार्ज दीप शर्मा, आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed