{"_id":"610990f18ebc3e3ca91682c1","slug":"development-billawer-news-jmu2408309110","type":"story","status":"publish","title_hn":"नाले में तब्दील हुई सड़क, लोग पैदल चलने को मजबूर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नाले में तब्दील हुई सड़क, लोग पैदल चलने को मजबूर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिलावर। उपमंडल के दूरदराज मल्हार और देहरी गला सड़क पर 15 दिनों से यातायात बाधित होने के कारण पहाड़ी इलाकों के लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय निवासी अब्दुल गनी ने बताया कि ज्यादातर सड़क इन दिनों नाले में तब्दील हो गई हैं। क्योंकि, पानी की निकासी के इंतजाम नहीं किए गए। दूरदराज के लोग चार घंटे पैदल चलकर कटली पहुंचते हैं।
मडून के निवासी अंग्रेज सिंह ने कहा कि सड़क पर यातायात बंद होने के कारण लोगों को काफी परेशानी उठानी पड़ रही है। अगर कोई बीमार हो जाए तो उसे पालकी में लिटाकर निचले क्षेत्र ले जाना पड़ता है। हनोग गांव के बेलीराम ने बताया कि सड़क बंद होने से लोगों का काफी समय खराब हो रहा है। गांव के लोग सुबह अपने घरों से बिलावर मुख्यालय जाते थे, और देर शाम को वापस लौट आते थे। लेकिन, सड़क पर यातायात बंद होने से बहुत मुश्किल हो रही है।
नलेऊ गांव के शमशेर सिंह ने कहा कि मल्हार सड़क पर यातायात ठप होने के कारण इलाके में चलने वाले विकास कार्य ठप हो गए हैं। पहाड़ी इलाकों के लोगों ने लोक निर्माण विभाग से मांग की है कि जल्द से जल्द दूरदराज के क्षेत्रों को जोड़ने वाली सड़कों पर यातायात बहाल किया जाए।
विज्ञापन
इस संबंध में लोक निर्माण विभाग के कनिष्ठ अभियंता मोहम्मद रजाक ने बताया कि सड़क पर मलबा हटाने के लिए जेसीबी रखी गई है। लेकिन, मौसम साफ न होने के कारण दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। हर दिन पहाड़ी क्षेत्र में बारिश होने का दौर जारी है, जिससे सड़क पर यातायात बहाल नहीं हो पा रहा। अगर आने वाले दिनों में मौसम साफ रहता है, तो विभाग का पूरा प्रयास है कि जल्द से जल्द मल्हार सड़क पर यातायात बहाल कर दिया जाएगा।