फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Design Your Degree Programme; Interactive Session Organised in JU

डिजाइन योर डिग्री कार्यक्रम बाजार की मांग के अनुरूप तैयार किया : वीसी

विज्ञापन
Design Your Degree Programme; Interactive Session Organised in JU
ओपन हाउस इंटरेक्शन में वीसी विद्या​र्थियों व अ​भिभावकों से बातचीत करते हुए
कार्यक्रम के प्रति विद्यार्थियों और अभिभावकों को जागरूक करने के लिए हुआ ओपन हाउस इंटरेक्शन
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। जम्मू विश्वविद्यालय में चार वर्षीय स्नातक पाठ्यक्रम डिजाइन योर डिग्री कार्यक्रम के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 29 मई को है। एक जून को दाखिले के लिए प्रवेश परीक्षा होगी। अगस्त से नए सत्र की पढ़ाई शुरू होगी। इस कार्यक्रम के प्रति विद्यार्थियों और अभिभावकों को जागरूक करने के लिए जम्मू विश्वविद्यालय द्वारा ओपन हाउस संवाद किया का आयोजन किया जा रहा है। शनिवार को भावी छात्रों और उनके अभिभावकों के लिए अंतिम ओपन हाउस संवाद हुआ।

इस दौरान मौजूद छात्रों और अभिभावकों ने कार्यक्रम को लेकर विभिन्न प्रश्नों के समाधान तलाशने की कोशिश की। राष्ट्रीय शिक्षा नीति के अनुरूप डिजाइन योर डिग्री कार्यक्रम का उद्देश्य छात्रों को उनकी रुचि और करियर आकांक्षाओं के अनुसार सशक्त बनाना है। इसमें छात्रों को पारंपरिक नौकरी तलाशने वाली मानसिकता से हटकर अवसर पैदा करने, एक सर्वांगीण और अंतःविषय सीखने के अनुभव को बढ़ावा देने के लिए प्रोत्साहित करता है। विद्यार्थियों व अभिभावकों के साथ बातचीत में जम्मू विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर उमेश राय ने एनईपी के साथ कार्यक्रम के संरेखण पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि इस पहल का उद्देश्य छात्रों को आधुनिक दुनिया की चुनौतियों से निपटने के लिए तैयार करना है। डिजाइन योर डिग्री कार्यक्रम को बाजार की मांगों के अनुरूप तैयार किया गया है जो उद्यमशीलता की सोच को बढ़ावा देता है। छात्रों और अभिभावकों ने योग्यता क्षमता, आगे की पढ़ाई के अवसर और प्लेसमेंट जैसे विषय पर प्रश्न पूछे। स्किल इनक्यूबेशन इनोवेशन एंटरप्रेन्योरियल डेवलपमेंट सेंटर की निदेशक प्रोफेसर अलका शर्मा ने पिछले बैच की सफलता की कहानियां साझा कीं, जिसमें छह महीने के भीतर की गई महत्वपूर्ण प्रगति का प्रदर्शन किया गया। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed