फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   deputy cm give advice

वैज्ञानिक सोच विकसित करें छात्र : उपमुख्यमंत्री

Thu, 21 Aug 2014 02:59 AM IST
Updated Thu, 21 Aug 2014 02:59 AM IST
विज्ञापन
deputy cm give advice
उपमुख्यमंत्री तारा चंद ने विद्यार्थियों को वैज्ञानिक सोच अपनाने की अपील करते हुए शिक्षकों को समय की जरूरत के अनुसार विद्यार्थियों को शिक्षा मुहैया करवाने पर जोर दिया है।
विज्ञापन


गवर्नमेंट हायर सेकेंडरी स्कूल शास्त्री नगर में बुधवार को 35वीं मंडल स्तर की जवाहर लाल नेहरू साइंस, गणित और पर्यावरण प्रदर्शनी के समापन समारोह के दौरान उपमुख्यमंत्री तारा चंद ने कहा कि चिकित्सा विज्ञान, इंजीनियरिंग, कृषि और अन्य क्षेत्रों में अभूतपूर्व क्रांति आई है और यह सब विश्व स्तर पर वैज्ञानिक सोच की देन है।

विज्ञापन


उन्होंने इस अवसर पर आयोजकों की सराहना करते हुए इस तरह की प्रदर्शनियों को आयोजित करते रहने की जरूरत दर्शाई। प्रदर्शनी के दौरान जम्मू डिवीजन के विभिन्न स्कूलों के विद्यार्थियों की ओर से 55 माडल प्रदर्शित किए गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

एलिमेंटरी वर्ग में सतवारी के शिवांकर शर्मा रहे फर्स्ट

deputy cm give advice

एलिमेंटरी वर्ग में सतवारी गवर्नमेंट मिडिल स्कूल के शिवांकर शर्मा को पहला स्थान हासिल हुआ।

सेकेंडरी स्तर पर डोडा के सेरी गवर्नमेंट हाई स्कूल के इदरिश इकबाल और सुनित मन्हास को पहला पुरस्कार और सीनियर सेकेंडरी स्तर पर गवर्नमेंट हायर सेकेंडरी स्कूल जगानू उधमपुर के अंशुल दुबे और मोहम्मद अब्बास के माडल को पहला पुरस्कार प्रदान किया गया।

इस अवसर पर स्कूली शिक्षा निदेशक जम्मू एचआर पखरू, मुख्य शिक्षा अधिकारी जम्मू तरसेम लाल और अन्य संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed