{"_id":"591867884f1c1b592a85121a","slug":"deputy-chief-minister-statement-on-kashmir-unrest","type":"story","status":"publish","title_hn":"पत्थरबाजी और बंदूकों के साये में बात मुमकिन नहीं: डिप्टी सीएम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पत्थरबाजी और बंदूकों के साये में बात मुमकिन नहीं: डिप्टी सीएम
amarujala.com- Presented by: आशुतोष तिवारी
Updated Sun, 14 May 2017 07:50 PM IST
विज्ञापन
उप मुख्यमंत्री डाक्टर निर्मल सिंह
- फोटो : PTI
उप मुख्यमंत्री डाक्टर निर्मल सिंह ने एलओसी पर पाक की ओर से लगातार हो रही गोलाबारी को उसकी हताशा बताया। कहा कि पाकिस्तान दुनिया के सामने बेनकाब हो गया है। अलग-थलग पड़ जाने से उसमें निराशा है।
उन्होंने इसे पाक की सिंध और बलूचिस्तान के मसलों से ध्यान भटकाने की कोशिश करार दिया। साथ ही कहा कि पत्थरबाजी और बंदूकों के साये में कोई बातचीत मुमकिन नहीं है।
रविवार को विकास भवन में पत्रकारों से बातचीत में गोलाबारी पर भारत की तरफ से जवाब दिए जाने से जुड़े सवाल उन्होंने कहा कि सेना हर हमले का मुंहतोड़ जवाब दे रही है। सेना को पहले ही इसके लिए पूरी छूट दे दी गई है। अमरनाथ यात्रा के दौरान सुरक्षा से जुड़े एक सवाल पर उन्होंने यात्रा को पूरी तरह सुरक्षित करार दिया।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि श्रद्धालुओं को इस संबंध में चिंता करने की जरूरत कतई नहीं है। सरकार ने इसके लिए पुख्ता इंतजाम किए हैं। श्रद्धालु बेखटक यात्रा के लिए आएं। घाटी में पर्यटक कुछ कम जरूर हुए हैं, लेकिन आने वालों का सिलसिला रुका नहीं है।