फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Deputy Chief Minister angry over tar being pulled out from flyover, orders inquiry

Jammu News: फ्लाई ओवर से उखाड़ी तारकोल पर उपमुख्यमंत्री नाराज, जांच के आदेश

विज्ञापन
Deputy Chief Minister angry over tar being pulled out from flyover, orders inquiry
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

जम्मू। उपमुख्यमंत्री सुरिंदर चौधरी ने शुक्रवार को तवी पुल फ्लाई ओवर का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने ठेकेदार की ओर से बरती जा रही लापरवाही पर कड़ा संज्ञान लेते हुए कठोर कार्रवाई की बात कही है। उन्होंने कहा कि कई दिनों से फ्लाई ओवर पर तारकोल को उखाड़ने का काम चल रहा है। इससे लोगों को असुविधा का सामना करना पड़ रहा है। फ्लाई ओवर में तारकोल डालने में देरी को किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
उन्होंने पीडब्ल्यूडी अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि वे इस मामले में हो रही देरी की जांच करें। साथ ही पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों से आह्वान किया है कि फ्लाई ओवर से गुजरने वाले यातायात को रोका जाए। ताकि काम तेज गति से शुरू हो सके। जम्मू शहर के बीचोंबीच से गुजर रहे इस फ्लाईओवर का बीते कुछ दिनों से रिपेयर की जा रही है। ठेकेदार ने पुरानी तारकोल को उखाड़ दिया है और अब यहां नई तारकोल डाली जानी है। उपमुख्यमंत्री सुरिंदर चौधरी ने पुरानी तारकोल उखाड़ने की भी जांच की बात कही है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि फ्लाई ओवर पर डाली गई तारकोल ठीक थी तो इसे क्यों उखाड़ा गया। उन्होंने पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों से इस बारे में जवाब देने को कहा है। उधर, उपमुख्यमंत्री के इस दौरे के बाद पुलिस प्रबंधन ने रात के समय फ्लाई ओवर को बंद रखने पर हामी भरी है। साथ ही दिन में अति व्यस्त समय को छोड़कर भी फ्लाई ओवर की रिपेयर के दौरान यातायात को रोका जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उपमुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार लोगों की सुविधा के लिए लगातार कदम उठा रही है। लेकिन ऐसे कारनामों से सरकार की छवि पर असर पड़ता है। उन्होंने पीडब्ल्यूडी अधिकारियों को इस मामले की रिपोर्ट जल्द से जल्द देने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed