{"_id":"e1b6e8eb1bee289eb0cd193e119638f2","slug":"deputy-chief-election-commissioner-visited-tomarrow-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"उप मुख्य चुनाव आयुक्त का दौरा कल से","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उप मुख्य चुनाव आयुक्त का दौरा कल से
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
Updated Mon, 06 Oct 2014 11:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू कश्मीर में बाढ़ से हुई तबाही के बाद उपजे हालात में विधानसभा चुनाव की तैयारियों का जायजा लेने के लिए उप मुख्य चुनाव आयुक्त विनोद जुत्शी सात अक्तूबर मंगलवार से रियासत के दो दिवसीय दौरे पर आ रहे हैं।
विज्ञापन
दौरे के दौरान चुनाव संबंधित अधिकारियों के अलावा सियासी दलों के नेताओं से भी स्थिति और उनकी इच्छा की जानकारी हासिल करेंगे और अपनी रिपोर्ट को मुख्य चुनाव आयुक्त वीएस संपत को सौंपेंगे।
विज्ञापन
उपमुख्य चुनाव आयुक्त के दौरे के बाद रियासत में विधानसभा चुनाव को लेकर बनी भ्रम की स्थिति से पर्दा भी हट जाएगा।
जम्मू कश्मीर के उप मुख्य निर्वाचन अधिकारी रछपाल सिंह का कहना है कि उप मुख्य चुनाव आयुक्त विनोद जुत्शी का दौरा सात और आठ अक्तूबर को होगा। उनके दौरे की तैयारी चल रही है। वह सात अक्तूबर को जम्मू में पहुंचेंगे।
विज्ञापन