फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   deployment of CRPF in jammu to protect important buildings

पांपोर हमले के बाद जम्मू शहर की प्रमुख इमारतों पर सीआरपीएफ की तैनाती

Wed, 12 Oct 2016 05:06 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू Updated Wed, 12 Oct 2016 05:06 PM IST
विज्ञापन
deployment of CRPF in jammu to protect important buildings
सीआरपीएफ जवानों की तैनाती - फोटो : File Photo
बार्डर पुलिस चौकियों पर तैनात सीआरपीएफ की कंपनियों को आतंकी हमलों की सूचनाओं के कारण जम्मू के प्रतिष्ठित एवं प्रमुख इमारतों में तैनात किया गया है। पाक अधिकृत कश्मीर में सर्जिकल आपरेशन के बाद सीमावर्ती क्षेत्रों मेें सीआरपीएफ की अतिरिक्त कंपनियों को तैनात किया गया।
विज्ञापन


अंतरराष्ट्रीय सीमा पर करीब 17 कंपनियों को थानों और चौकियों में लगाया गया, ताकि आतंकी हमले के दौरान उनका पूरा जवाब दिया जाए। सीमा पर माहौल में शांति के कारण इन कंपनियों को जम्मू शहर में तैनात किया गया। सूत्रों के अनुसार आतंकी घुसपैठ की कोशिशों में हैं और शहर में किसी प्रमुख प्रतिष्ठान या इमारत में हमला करने की सूचनाएं भी हैं।
विज्ञापन


अंतरराष्ट्रीय सीमा पर सुरक्षा बलों की अतिरिक्त तैनाती और अलर्ट जारी किए जाने के कारण घुसपैठ की आशंकाएं कम हो गई हैं। आधुनिक उपकरणों से सीमा की सुरक्षा की जा रही है। चाक-चौबंद सुरक्षा के कारण सीआरपीएफ के जवानों को वापस बुलाया गया है। त्योहारों के दिन भी शुरू हो गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


दरबार मूव की तैयारियां जारी हैं। शिफ्ट किए गए जवान हाईवे पर भी तैनात किए जाएंगे। एसएसबी के जवानों को भी सुरक्षा का जिम्मा सौंपा गया है। जो भीड़भाड़ वाले क्षेत्र व पुलिस नाकों पर तैनात रहेंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed