फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   department competition, ju

Jammu News: कैरम में समाजशास्त्र विभाग और डीडीएंडओई विभाग विजेता

Tue, 01 Aug 2023 02:15 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू Updated Tue, 01 Aug 2023 02:15 AM IST
विज्ञापन
department competition, ju
विजेता डीडीएंडओई विभाग के खिलाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जम्मू। जम्मू विश्वविद्यालय में जारी अंतर विभागीय प्रतियोगिता में कैरम के फाइनल मुकाबले में पुरुषों में समाजशास्त्र विभाग और महिलाओं में डीडीएंडओई विभाग ने जीत दर्ज कर खिताब अपने नाम किया। वहीं, बैडमिंटन में पुरुषों में शारीरिक शिक्षा विभाग विजेता रहा। इसके अलावा पुरुषों के वाॅलीबाल मुकाबलों का आगाज हो गया। पहले दिन 6 मुकाबले खेले गए।
जम्मू विवि के इनडोर कांप्लेक्स में सोमवार को पुरुष और महिला वर्ग के कैरम के सेमिफाइनल और फाइनल मुकाबले खेले गए। वहीं, बैडमिंटन में पुरुष वर्ग का फाइनल मुकाबला हुआ और महिलाओं के क्वार्टर फाइनल मुकाबले हुए। कैरम के पुरुष वर्ग में पहला सेमिफाइनल मुकाबला लाइफ लांग लर्निंग विभाग और भूविज्ञान विभाग खेला गया। इसमें लाइफ लांग लर्निंग विभाग ने 2-1 से जीत दर्ज कर फाइनल में जगह पक्की की। दूसरा सेमिफाइनल मुकाबला समाजशास्त्र विभाग और प्राणीशास्त्र विभाग हुआ। इसमें समाजशास्त्र ने 2-0 से जीत दर्ज की। फाइनल मुकाबला समाजशास्त्र विभाग और लाइफलांग लर्निंग विभाग के बीच हुआ। इस मुकाबले को 2-0 से जीतकर समाजशास्त्र विभाग विजेता रहा। दूसरी ओर महिलाओं के सेमिफाइनल और फाइनल मुकाबले हुए। महिलाओं के सेमिफाइनल में डीडीएंडओई विभाग ने पर्यावरण विज्ञान विभाग को 2-0 से और अंग्रेजी विभाग ने शारीरिक शिक्षा विभाग को 2-0 से हराकर कैरम के फाइनल में जगह पक्की की। जहां, डीडीएंडओई विभाग ने अंग्रेजी विभाग को 2-0 से हराकर खिताब जीता।
विज्ञापन

बैडमिंटन के पुरुष वर्ग के फाइनल मुकाबले में शारीरिक शिक्षा विभाग और कानून विभाग के बीच भिड़ंत हुई। इसमें शारीरिक शिक्षा विभाग ने कानून विभाग को 2-1 से हराकर खिताब जीता। वहीं, बैडमिंटन के महिला वर्ग के क्वार्टर फाइनल मुकाबले में बायो टेक्नोलाॅजी विभाग, इतिहास विभाग, भौतिकी विभाग और कानून विभाग ने जीत दर्ज कर सेमिफाइनल में जगह पक्की की।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, पुरुषों के वाॅलीबाल के मुकाबलों में एसएचटीएम विभाग, बौद्ध अध्ययन विभाग, लाॅ स्कूल, शिक्षा विभाग, राजनीति विज्ञान विभाग और पर्यावरण विज्ञान विभाग ने अपने-अपने मुकाबले जीत कर अगले दौर में स्थान पक्का किया। मैचों का संचालन रविश वैद, विकास करलोपिया, गगन कुमार, जय भारत, राजकुमार बख्शी, पदम देव सिंह, साहिल शर्मा, जफर इकबाल, केवल कृष्ण, मुसर्रफ और रहमत अली ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed