फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   dentist seminar in jammu

इलाज से बेहतर है दातों का बचाव, रखें ख्याल

Sat, 01 Nov 2014 01:24 AM IST
Updated Sat, 01 Nov 2014 01:24 AM IST
विज्ञापन
dentist seminar in jammu
मसूढ़ों की समस्या और दांतों में कीड़ा लगने के कारण दर्द से कराहने वालों के लिए अच्छी खबर है। दांतों की तकलीफों के इलाज से जुड़ी नई जानकारियों और ताजा तकनीकों से अब मरीजों का इलाज भी किया जाएगा। उन्हें इलाज से अधिक बीमारियों से बचाव के तरीके बताए जाएंगे।
विज्ञापन


इंदिरा गांधी डेंटल कालेज के डाक्टरों को दंत चिकित्सा से जुड़ी नई तकनीकों के बारे में परिचित करवाने के लिए तीन सम्मेलन आयोजित किया गया है। दसवें राज्य एवं अंतर राज्य स्तर के सम्मेलन का आयोजन इंडियन डेंटल एसोसिएशन, इंदिरा गांधी डेंटल कालेज और इंस्टीट्यूट आफ साइंसेज सयोड़ा द्वारा आयोजित किया गया है।
विज्ञापन


प्री कांफ्रेंस के तौर पर कालेज के सभागार में कार्यक्रम आयोजित किया गया। विशेषज्ञ डाक्टरों ने बताया कि 90 प्रतिशत समस्याएं मसूढ़ों से जुड़ी होती हैं, जबकि 80 प्रतिशत समस्या दांतों में कीड़ा लगने के कारण होती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

डेंटिस्ट्स को सिखाए गए इलाज के नए तरीके

dentist seminar in jammu

इन बीमारियों में मरीजों को खर्चीले और महंगे इलाज से बचाने के लिए सबसे पहले उन्हें रोकथाम के तरीके बताने चाहिए। विशेषज्ञों ने इस बात पर भी जोर दिया कि दांतों से जुड़ी समस्याओं को कमतर नहीं आंक ना चाहिए।

इनको सामान्य तौर पर लेने की बजाय डाक्टर से परामर्श लेकर रोकथाम के उपाय पूछने चाहिए और उसके बाद ही इलाज की प्रक्रिया अपनानी चाहिए। कालेज के प्रिंसिपल डा. रोमेश सिंह जम्वाल ने इस बारे में जानकारी देते हुए कहा कि कांफ्रेंस में भाग लेने के लिए 600 डेलीगेट्स रजिस्टर हुए हैं।

इन डाक्टरों को बाहरी राज्यों से विशेषज्ञ डाक्टर दंत चिकित्सा संबंधी नई तकनीकों की जानकारी देंगे। डा एसपी अग्रवाल, डा क्षितिज भावेलकर, डा स्मृति भार्गव, डा राकेश थापर, डा अमूल्य चड्डा, डा. राजीव वर्मा, डा पीडी जोशी, डा पपंरीकर, डा विमल सिकरी, डा विकास जिंदल विभिन्न विषयों पर सम्मेलन के दौरान चर्चा करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed