{"_id":"924ceeafb12ba96dbe6be90fe87bb109","slug":"dental-doctors-stage-protest","type":"story","status":"publish","title_hn":"डेंटल चेकअप कैंप लगाकर विरोध जताया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डेंटल चेकअप कैंप लगाकर विरोध जताया
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
Updated Sun, 27 Jul 2014 10:18 AM IST
विज्ञापन
अंबफला चौक पर शनिवार 26वें दिन भी बेरोजगार डेंटल सर्जनों ने धरना जारी रखा। इस दौरान क्रमिक भूख हड़ताल पर 14वें दिन डा. नेहा पठानिया बैठी।
विज्ञापन
इस बीच डेंटल सर्जनों ने डेंटल अस्पताल जम्मू के बाहर निशुल्क डेंटल चेकअप कैंप लगाकर राज्य सरकार के खिलाफ विरोध जताया।
कैंप में तीन घंटे में 74 मरीजों के दांतों की जांच की गई। इसमें दिखाया गया कि अन्य चिकित्सा की तरह समाज के लिए ओरल चिकित्सा भी कितनी जरूरी है लेकिन सरकार डेंटल चिकित्सा को गंभीरता से नहीं ले रही है।
विज्ञापन
डेंटल सर्जन एसोसिएशन के चेयरमैन डा. पवन सिंह ने कहा कि ईद-उल-फितर के बाद जम्मू और श्रीनगर में डेंटल सर्जन उग्र प्रदर्शन करेंगे। इसमें सचिवालय घेराव भी किया जाएगा।
विज्ञापन
डेंटल सर्जनों की जायज मांगें न माने जाने तक उनका आंदोलन जारी रहेगा।