फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   dental clinic without licence ceased

'मुन्ना भाई' चला रहे थे क्लीनिक, फिर चला डंडा

Sat, 09 Aug 2014 01:01 AM IST
Updated Sat, 09 Aug 2014 01:01 AM IST
विज्ञापन
dental clinic without licence ceased

जम्मू संभाग के राजोरी में 'मुन्ना भाईयों ' का धंधा जोरों पर है। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने शहर में चल रहे ऐसे ही मुन्ना भाईयों के क्लीनिकों और लैबों पर शिंकजा कसते हुए एक लैब और एक डेंटल क्लीनिक सील कर दिया।

विज्ञापन


छापों की भनक लगते ही अन्य अवैध रूप से चलने वाले कलीनिकों को मालिक बंद कर भाग गए। हालांकि विभाग ने ऐसे क्लीनिकों और लैब की सूची तैयार कर ली है। जिन पर अगले एक दो दिन में छापेमारी होगी।

विज्ञापन

अवैध रूप से चल रहे 18 क्नीनिक

dental clinic without licence ceased

टीम में जिला स्वास्थ्य अधिकारी चमन बसीन, जिला अस्पताल के मेडिकल सुप्रीटेंडेंट, तहसीलदार राजोरी और एसएचओ राजोरी शामिल थे।

टीम ने स्वास्थ्य विभाग द्वारा नौकरी से निकाल दिए गए डा. जावेद इकबाल चौधरी द्वारा अवैध रूप से चलाई जा रही लैब को सील कर दिया।

इसके बाद मंडी चौक में एक डेंटल क्लीनिक को सील कर दिया। जिसके बाहर कोई बोर्ड नहीं लगा हुआ था। छापे की खबर लगते ही मालिक ने बोर्ड उतार दिया और सामान छोड़कर भाग गया।

जिला स्वास्थ्य अधिकारी डा. चमन बसीन ने बताया कि शहर में 18 क्लीनिक और लैब अवैध रूप से चल रहे हैं।

छापेमारी के बाद होगी कड़ी कार्रवाई

dental clinic without licence ceased

इन सभी 18 क्लीनिकों की पहचान कर ली गई है। इन लोगों ने बड़ी ही चालाकी से अपने बोर्ड उतार लिए हैं और सामान भी आगे पीछे कर दिया है, लेकिन जल्द ही इनको सील कर दिया जाएगा।

ऐसा ही अभियान नौशेरा और सुंदरबनी में भी चलाया जाएगा। यहां अवैध रूप से चलने वाले क्लीनिकों और लैब की सूची भी विभाग ने तैयार कर ली है।

जिला अस्पताल में घूम रहे निजी कलीनिकों और लैब के एजेंटों पर शिकंजा कसने के लिए उपायुक्त जतिंदर सिंह ने एक विशेष टीम का गठन किया है, जो अस्पताल में छापेमारी करेगी।

इसके बाद पकड़े गए एजेंटों पर तो कार्रवाई होगी, क्लीनिकों और लैब मालिकों पर भी कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed