फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   dengue threat at jammu region in rainy season

सावधान: बारिश आते ही सताने लगा डेंगू का डर

Sat, 26 Jul 2014 05:20 PM IST
Updated Sat, 26 Jul 2014 05:20 PM IST
विज्ञापन
dengue threat at jammu region in rainy season

बारिश के बाद गर्मी से जहां राहत मिली है, वहीं सांबा जिले के लोगों को डेंगू का डर सताने लगा है। बारिश के बाद से कई इलाकों में मच्छर का प्रकोप बढ़ गया है।

विज्ञापन


लोगों ने स्वास्थ्य विभाग से मांग की है कि इस बार डेंगू के खिलाफ समय से अभियान छेड़ा जाए, ताकि लोगों को उसके डंक से बचाया जा सके।

2013 में डेंगू का पहला संदिग्ध मामला सांबा जिले के ब्लाक पुरमंडल के स्मैलपुर गांव में मिला था। उसके बाद जिले में कई मामले लगातार सामने आए थे। दो लोगों की मौत भी हो गई थी।

विज्ञापन

कैसे फैलता है डेंगू ?

dengue threat at jammu region in rainy season

इसके बाद से लोगों में डेंगू को लेकर खौफ का माहौल बन गया था। डेंगू मच्छर साफ पानी में पैदा होता है। इससे बचाव के लिए घरों के आसपास पानी जमा न होने दें।

जरूरत न होने पर कूलर का पानी निकाल उसे अच्छी तरह साफ कर दें। दरअसल डेंगू मच्छर जिससे पनपते हैं, उसे मेडिकल की भाषा में लारवा कहते हैं। इस लारवा से 15 से बीस दिनों में डेंगू मच्छर पैदा होते हैं।

पिछली बार डेंगू बुखार की चपेट आए अनिल कुमार, अश्विनी गुप्ता का कहना है कि अगर स्वास्थ्य विभाग समय पर डेंगू से बचाव के लिए प्रयास शुरू कर दे, तो डेंगू के डंक से बचा जा सकता है।

शिविर के जरिये कर रहे जागरूक

dengue threat at jammu region in rainy season

डेंगू को लेकर सांबा और पुरमंडल के ब्लाक मेडिकल आफिसर डीके मन्याल का कहना है कि डेंगू से बचाव के लिए जिले में जागरूकता शिविर का आयोजन किया जा रहा है।

इसमें लोगों को डेंगू से बचने के तरीके समझाए जा रहे है। उन्होंने कहा कि सांबा में इसकी शुरूआत की जा चुकी है। सोमवार को ब्लाक पुरमंडल में शुरू किया जाएगा।

विज्ञापन

बचाव के ल‌िए क्या करें?

dengue threat at jammu region in rainy season

1. आसपास पानी जमा न होने दें
2. कूलर को साफ रखें
3. पानी टंकी में सफाई जरूरी
4. फुल बाजू के कपडे़ पहनें
5. बुखार होने पर जांच करवाएं
6. फ्रिज के ट्रे की सफाई करें
7. पुराने टायर, बोतलों को हटा दें
8. घर में साफ-सफाई रखें

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed