{"_id":"652ef900d28e389c8b05be94","slug":"dengue-health-news-jammu-news-c-10-jam1008-225402-2023-10-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: प्रदेश में डेंगू के 115 केस मिले, जम्मू में सर्वाधिक 75","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: प्रदेश में डेंगू के 115 केस मिले, जम्मू में सर्वाधिक 75
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। पिछले दो दिन से बारिश से पारा गिरने के बावजूद मंगलवार को डेंगू के मामलों में उछाल आया। चौबीस घंटे में प्रदेश में डेंगू के 115 मामले मिले, जिसमें सर्वाधिक 75 केस जम्मू जिले से हैं। विशेषज्ञों के अनुसार लारवा के लिए मौसम अनुकूल बना है और नवंबर में अधिक पारा गिरने पर ही डेंगू से निजात मिल पाएगी। विभिन्न अस्पतालों में 94 मरीज भर्ती हैं, जबकि अनाधिकारिक तौर पर यह आंकड़ा हजारों में है।
शहर के लगभग सभी हिस्से डेंगू से प्रभावित हैं, जो स्वास्थ्य विभाग और नगर निगम के अभियानों की पोल खोल रहे हैं। बाहरी इलाकों में भी मामले रिपोर्ट हो रहे हैं। अस्पतालों में गंभीर और 20 हजार प्लेटलेट से कम मामलों को भर्ती किया जा रहा है। नए मामलों में सांबा से 15, कठुआ से 3, उधमपुर से 11, रियासी से 2, राजोरी से 2, पुंछ से 1, रामबन से 5 और कश्मीर से एक आया है। अब तक चार मरीजों की मौत हो चुकी है।