फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   dengue cases, health

Jammu News: डेंगू का जोर, दावे कमजोर... अब 41 में से जिले से 30 मरीज मिले

विज्ञापन
dengue cases, health
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन


जम्मू। प्रदेश में जिला जम्मू डेंगू को लेकर संवेदनशील बन रहा है। प्रतिदिन 80 से 90 प्रतिशत मामले मिल रहे हैं। तीन दिन से डेंगू के केसों में उछाल आया है। सोमवार को 41 में से 30 मामले जम्मू से आए। अब तक प्रदेश में 528 में से 74 प्रतिशत (388) केस जम्मू में मिल चुके हैं। अस्पतालों में बुखार के संदिग्ध मरीजों की संख्या बढ़ रही है।

शहर के प्रमुख जीएमसी, एसएमजीएस, सरकारी अस्पताल गांधीनगर और सरवाल अस्पताल में मरीजों के लिए बिस्तर स्थापित किए हैं। जीएमसी के वार्ड-2 में 32 और वार्ड-3 में 40 बिस्तर हैं। यहां चार नए मरीजों को भर्ती किया गया, जिससे संख्या 16 पहुंच गई। इसी तरह एसएमजीएस अस्पताल में रोजाना 3 से 4 बाल रोगियों को भर्ती किया जा रहा है।
विज्ञापन


सरवाल, रिहाड़ी, बख्शीनगर, जानीपुर, तालाब तिल्लो, त्रिकुटा नगर, भठिंडी सहित झुग्गी झोपड़ियों के क्षेत्रों में भी डेंगू के मामले मिल रहे हैं। इससे साफ है कि शहर में फॉगिंग बेअसर है। मच्छरों के सफाए के लिए और उपाय करने की जरूरत है। विशेषज्ञों के अनुसार आगामी दिनों में डेंगू के मामलों में तेजी से बढ़ोतरी हो सकती है। इसके लिए लोगों को खुद जागरूक होने की जरूरत है। घरों और आसपास के क्षेत्रों को ड्राई रखें, ताकि लारवा उत्पन्न न हो सके। वहीं, कठुआ में सात, उधमपुर में दो, पुंछ और डोडा में 1-1 डेंगू का मामला मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed