फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Dengue Cases: 1987 people affected by dengue in Jammu, figure crosses 3000, 3079 new cases reported.

Dengue Cases: जम्मू में डेंगू की चपेट में आए 1987 लोग, आकड़े हुए 3000 के पार, 3079 नए मामले सामने आए

Tue, 15 Oct 2024 02:16 PM IST
निकिता गुप्ता अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू Published by: निकिता गुप्ता Updated Tue, 15 Oct 2024 02:16 PM IST
सार

जम्मू-कश्मीर में डेंगू के मामलों का आंकड़ा तीन हजार के पार हो गया है। पिछले दस दिन में एक हजार से अधिक मामले रिपोर्ट हुए हैं।
 

विज्ञापन
Dengue Cases: 1987 people affected by dengue in Jammu, figure crosses 3000, 3079 new cases reported.
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : जिला अस्पताल में भर्ती डेंगू से पीडि़त मां बेटी।

विस्तार

जम्मू-कश्मीर में डेंगू के मामलों का आंकड़ा तीन हजार के पार हो गया है। पिछले दस दिन में एक हजार से अधिक मामले रिपोर्ट हुए हैं। अब तक मिले कुल 3079 मामलों में से जिला जम्मू से 1987 मामले हैं, जो 65 प्रतिशत हैं। जम्मू शहर के लगभग हिस्सों में मच्छर पनप रहे हैं। शहर के दर्जनों इलाके हॉटस्पॉट बन चुके हैं।

विज्ञापन


विशेषज्ञों के अनुसार अक्तूबर में आगामी दिनों में डेंगू मामलों के पीक पर जाने की आशंका है। पिछले तीन साल के ट्रेंड में अक्तूबर में ये मामले बढ़े हैं। स्वास्थ्य विभाग ने लोगों से खासतौर पर स्कूली बच्चों के लिए डेंगू रोकथाम को मजबूत बनाने पर जोर दिया है। इस साल गत 21 सितंबर तक सीजनल 1056 डेंगू के मामले आ चुके थे।
विज्ञापन


लेकिन अक्तूबर की शुरुआत से इनमें वृद्धि हुई और 3 अक्तूबर को 2092 तथा 13 अक्तूबर को 3079 मामले रिपोर्ट हुए। प्रदेश में रोजाना मिल रहे डेंगू मामलों में सर्वाधिक जम्मू नगर निगम क्षेत्र में रिपोर्ट हो रहे हैं। जम्मू के बाद सांबा, कठुआ, उधमपुर और रियासी अधिक प्रभावित हैं। वर्ष 2023 में अब तक 26900 डेंगू परीक्षण किए गए थे, जिसमें 3342 डेंगू के मामले आ चुके थे, जबकि इस साल अब तक 19652 डेंगू परीक्षण में 3079 मामले रिपोर्ट हुए हैं। वहीं, चिकनगुनिया के अब तक 143 मामले रिपोर्ट हुए हैं, जिसमें जम्मू जिला से 131 मामले हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

जम्मू के नगर निगम क्षेत्र में सबसे अधिक कोट ब्लाक में हॉटस्पाॅट बने हैं। इसमें मुट्ठी, विनायक नगर, रूपनगर, दुर्गानगर, पलोड़ा, बनतालाब, लोअर रूप नगर, बरनाई/रामा लेन शामिल हैं। इसी तरह अन्य इलाकों में जानीपुर, बठिंडी, गांधीनगर, सतवारी, छन्नी हिम्मत, जम्मू मुख्य, बख्शीनगर, गंग्याल, तालाब तिल्लो, नरवाल, बाहु फोर्ट/बाबा, रिहाड़ी कालोनी, गुज्जर नगर, नानक नगर, पटोली, सैनिक कालोनी आदि इलाके शामिल हैं।

पिछले दो साल में मिले मामलेवर्ष 2022 में सितंबर में 1621, अक्तूबर में 3608 और नवंबर में 2809 डेंगू के मामले मिले थे। इसी तरह वर्ष 2023 में सितंबर में 1666, अक्तूबर में 2924 और नवंबर में 1328 मामले मिले थे।

इस हफ्ते आए सौ से अधिक मामले
12 अक्तूबर 103
11 अक्तूबर 1429 अक्तूबर 126
8 अक्तूबर 1247 अक्तूबर

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed