फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   dengu

जम्मू जिला में डेंगू का कहर, 237 पहुंचा आंकड़ा

विज्ञापन
dengu
जम्मू। प्रदेश में डेंगू का कहर जारी है। जम्मू-कश्मीर में सोमवार को डेंगू के मामलों का आंकड़ा 367 पहुंच गया है। वहीं, अकेल जम्मू जिला में भी ग्राफ 237 पहुंच गया है। सोमवार को जम्मू जिला में 13 नए मामले सामने आए हैं। इनमें सबसे अधिक मामले रेशमघर; सरवाल, न्यू प्लाट, रिहाड़ी और जानीपुर इलाके से मिले हैं। जिले में वर्तमान में कोविड के 40 से अधिक मामले सक्रिय हैं। इसके अलावा बड़ी संख्या में ऐसे भी डेंगू के मामले हैं, जो अस्पतालों में रिपोर्ट नहीं हो रहे हैं और खुद ही पीड़ित उपचार ले रहे हैं। डेंगू के कई पीड़ित उपचार के लिए दूसरे राज्यों के अस्पतालों का भी रुख कर रहे हैं।
विज्ञापन

जम्मू शहर के रेशम घर, सरवाल, न्यू प्लाट, रिहाड़ी, जानीपुर आदि इलाकों से निरंतर डेंगू के मामले आ रहे हैं। इन इलाकों से डेंगू के मामले आने से जीएमसी, एसएमजीएस, सरवाल अस्पतालों में पीड़ितों की संख्या बढ़ी है। प्रत्येक अस्पताल में प्रतिदिन 20-30 मामले पहुंच रहे हैं, जिसमें वायरल बुखार के मामले भी हैं। बच्चे भी डेंगू से प्रभावित हो रहे हैं। अस्पतालों में कई मरीज गंभीर अव्यवस्था में भी पहुंच रहे हैं। ऐसे मरीज घर पर बिना डाक्टरी परामर्श के उचित इलाज न लेने के कारण अधिक बीमार हो रहे हैं। शहर के अन्य इलाकों में भी डेंगू के मामलों में बढ़ोतरी हो रही है। कठुआ में गोविंद सर इलाका डेंगू से अधिक प्रभावित है। यहां सोमवार को नए 7 मामले मिले, जबकि कुल आंकड़ा 64 तक पहुंच गया है। इसके अलावा सांबा से 1, डोडा से 2, राजोरी से 1, पंजाब से (स्थानीय स्तर) का 1 एक नया मामला मिला है। स्टेट मलेरियाजिस्ट डा. बेलू शर्मा का कहना है कि डेंगू के लिए लोगों को अधिक जागरूक होने की जरूरत है। विभागीय स्तर के साथ जनता के सहयोग से डेंगू पर काबू पाया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed