फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   dengu case found

Jammu News: डेंगू के आठ केस, आंकडा पहुंचा 289

Fri, 18 Oct 2024 04:33 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू Updated Fri, 18 Oct 2024 04:33 AM IST
विज्ञापन
dengu case found
स्वास्थ्य विभाग के दवा का स्प्रे करने का सिलसिला जारी
विज्ञापन

सांबा। जिले में डेंगू के मामले आने जारी हैं। आज आठ मामले आने से अब तक डेंगू का आंकड़ा 289 तक पहुंच गया है। जिला स्वास्थ्य विभाग की तरफ से लगातार दवा का स्प्रे किया जा रहा है।
वीरवार को आराजी मोहल्ला, पैंठी, पटियारी और गोरन में डेंगू के मामले सामने आए हैं। अक्तूबर माह के 16 दिन में डेंगू के कुल 75 मामले सामने आए हैं। इसको लेकर स्वास्थ्य विभाग ने हाॅट स्पाट क्षेत्रों सहित पटयारी और गौरन में दवा का स्प्रे किया। वहीं, आसपास के घरों में भी दवा का स्प्रे किया जा रहा है।पटियारी गांव से नया मामला आया है। इसके लिए स्वास्थ्य विभाग की टीम गांव में पहुंचकर डेंगू मरीज के घर के साथ ही आसपास के अन्य घरों में भी दवा का स्प्रे करने में जुटे रहे।
विज्ञापन

डेंगू के मामलों में हो रही बढ़ोतरी के चलते विभाग पहले से ही सतर्क है। कर्मचारियों को पहले से ही निर्देश जारी किए हैं कि वह हाट स्पाट क्षेत्रों में नजर रखें और क्षेत्र में दवा का स्प्रे जारी रखें। विभाग के 45 कर्मचारियों की टीमें बनाई हैं, जो प्रत्येक क्षेत्र में पहुंचकर दवा का स्प्रे कर रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

डॉ. ऋचा, बीएमओ स्वास्थ्य विभाग
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed