{"_id":"edaa44222bbf50619e0d81d1f0327abd","slug":"demonstration-outside-of-dc-office-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क और बिजली के लिए पहुंचे डीसी दफ्तर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क और बिजली के लिए पहुंचे डीसी दफ्तर
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
Updated Thu, 04 Sep 2014 03:15 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सड़क, बिजली और पानी की मांग करते हुए लेकर सरसू और बरमीन इलाके के ग्रामीणों ने पीडीपी नेता के नेतृत्व में बुधवार सुबह डीसी कार्यालय के बाहर राज्य सरकार के खिलाफ जमकर प्रदर्शन व नारेबाजी की। ग्रामीणों का कहना था कि राज्य सरकार आदमी की समस्याओं को दूर करने में पूरी तरह से विफल हो चुकी है।
विज्ञापन
पीडीपी के चिनैनी विधानसभा क्षेत्र के उम्मीदार हंसराज की अध्यक्षता में सुबह करीब 11 बजे ग्रामीणों ने डीसी कार्यालय के बाहर प्रदर्शन और नारेबाजी की। प्रदर्शन के दौरान मनोज खजूरिया, पवन सिंह, संदूर सिंह, बंसी लाल, काका राम, संदोखु राम, शाम सिंह ने बताया कि सरसू से बरमीन तक पीएमजीएसवाई के तहत बनने वाली सड़क का निर्माण कार्य लंबे समय से बंद पड़ा है।
विज्ञापन
सड़क की सुविधा न होने के कारण ग्रामीण हर रोज पैदल सफर करने को मजबूर हैं। इसके अलावा सड़क के निर्माण कार्य के लिए पीएमजीएसवाई द्वारा कई ग्रामीणों की खेती की जमीन ली गई थी, लेकिन आज तक पीएमजीएसवाई की तरफ से ग्रामीणों को जमीन का मुआवजा नहीं जारी किया है।
विज्ञापन
मुआवजा न मिलने के कारण ग्रामीण आर्थिक परेशानियों से जूझ रहे हैं। उन्होंने बताया कि मादा में भी ग्रामीणों को पीएमजीएसवाई सड़क की जमीन का मुआवजा नहीं मिला है। हंस राज ने बताया कि तवी नदी पर बनाए गए पुल की हालत जर्जर हो चुकी है।
हालात यह बन चुके हैं कि प्राकृतिक आपदा के दौरान पुल किसी भी पल गिर सकता है। कई ग्रामीण इलाकों में खंभों की व्यवस्था न होने के कारण बिजली की तार पेड़ों से बांधे गए हैं।