फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Demonstration on demand for road paving

सड़क पक्की करने की मांग पर प्रदर्शन

विज्ञापन
Demonstration on demand for road paving
Demonstration on demand for road paving - फोटो : RSPURA
ज्यौड़ियां। अखनूर विधानसभा क्षेत्र की पंचायत ढोकखालसा की वार्ड नंबर दो गांव कालीबड़ी के लोगों ने रविवार को पीडब्ल्यूडी के खिलाफ कालीबड़ी चौराहे पर जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारी नारेबाजी करते हुए ढोकखालसा मुख्य सड़क से कालीबड़ी तक एक किलोमीटर लंबी सड़क को जल्द तारकोल डाल कर पक्का करने की मांग कर रहे थे।
विज्ञापन

वार्ड की पंच रानो देवी की अगुवाई में प्रदर्शन करते हुए लोगों ने बताया कि 10 साल पहले उनके गांव में प्रवेश करने वाली सड़क का निर्माण कार्य पीडब्लूडी ने शुरू किया था। सड़क पर कंकर, मिट्टी डाली गई लेकिन उसे पक्की नहीं की गई। आज तक लोग तारकोल डालने का इंतजार कर रहे हैं।
विज्ञापन

रानो देवी ने बताया कि बारिश के कारण मिट्टी-कंकर बह गए हैं। अब सड़क की हालत पैदल चलने के लायक भी नहीं है। स्कूल की गाड़ियां भी गांव तक प्रवेश नहीं कर पाती है। लोग बच्चों को स्कूल गाड़ियाें तक पहुंचाने के लिए एक किलोमीटर पैदल चलना पड़ता है। गांव तक पहुंचने के लिए लोगों को खेतों के बीच से गुजरना पड़ता है। क्योंकि सड़क पर पैदल चलने के लायक भी नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

गांव के मदन शर्मा, सुभाष चंद्र तथा बिशन दास आदि ने बताया कि वे लोग चार साल से सांसद, विधायक तथा विभाग के कार्यालय के चक्कर काट रहे हैं, लेकिन किसी ने आज तक सुध नहीं ली है। ग्रामीणों ने कहा कि गांव के डेढ़ सौ परिवार का जीवन सड़क के अभाव में प्रभावित हो रहा है। यदि विभाग ने ध्यान नहीं दिया तो अब राज्यपाल के पास जाकर शिकायत की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed