{"_id":"33a0fe0744c7174d7e123cb5a8e2255b","slug":"demonstration-on-college-winter-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विंटर कालेज के लिए धरना प्रदर्शन 25 से","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विंटर कालेज के लिए धरना प्रदर्शन 25 से
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
Updated Wed, 20 Aug 2014 01:30 PM IST
विज्ञापन
चिनैनी में विंटर डिग्री कालेज खोलने की मांग को लेकर बसपा की बैठक मंगलवार को एडवोकेट मोहेंद्र अत्री की अध्यक्षता में हुई। इस दौरान कालेज की मांग पर 25 अगस्त से आंदोलन शुरू करने का निर्णय लिया गया।
विज्ञापन
अत्री ने कहा कि चार वर्ष पहले राज्य सरकार की तरफ से चिनैनी में विंटर कालेज खोलने को मंजूरी मिली थी, जिसके बाद कांग्रेस और पैंथर्स पार्टी ने ढोल-नगाड़ों के साथ चिनैनी में जश्न मनाया था।
विज्ञापन
दोनों ही पार्टियों कालेज को अपनी उपलब्धि मान कर चल रही थीं। घोषणा के चार वर्ष के बाद आज तक कालेज खोलने को लेकर चिनैनी में किसी तरह का काम नहीं शुरू हो सका है।
विज्ञापन
कालेज खुलना भी है या नहीं इसका किसी को पता नहीं है। जमीनी स्तर पर आज तक कालेज को लेकर कोई काम शुरू नहीं हो सका है। इसी को लेकर बसपा ने आंदोलन शुरू करने का निर्णय लिया है।
25 अगस्त को इसको लेकर बसपा धरना प्रदर्शन शुरू करेगी और यह धरना प्रदर्शन तब तक जारी रहेगा, जब तक विधानसभा सत्र जारी रहेगा और मांग पूरी नहीं हो जाती है। इस मौके पर रमेश, रशपाल सिंह, देस राज, सुदेश कुमार, गोपाल व अन्य कई कार्यकर्ता मौजूद थे।