फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Demonstration against the delimitation commission

परिसीमन आयोग के विरोध में किया प्रदर्शन

विज्ञापन
Demonstration against the delimitation commission
परिसीमन के विरोध में पुतला जलाते हुए।
विजयपुर। क्षेत्र के गुड़ा सलाथिया, वगुना, नथवाल, वदवाल आदि गांवों के लोगों ने शुक्रवार को परिसीमन आयोग के खिलाफ गुड़ा सलाथिया में जोरदार प्रदर्शन किया। इस दौरान ग्रामीणों ने सांबा विधानसभा से उनके गांव को बाहर करने की मांग की। मांग न मानी जाने पर ग्रामीणों ने बड़े आंदोलन की चेतावनी दी।
विज्ञापन

सामाजिक कार्यकर्ता पंकज सलाथिया, सरपंच जतिंदर सिंह सलाथिया, देवेंद्र सिंह, निलम्बर सिंह, रींपु जमवाल, राजिन्दर सिंह मुना ने कहा की परिसीमन आयोग हमारे गुड़ा सलाथिया, वगुना आदि गांवों को सांबा विधानसभा के साथ जोड़ दिया है। इसे हम कभी सहन नहीं करेंगे। पिछले कई साल से गुड़ा सलाथिया सांबा विधानसभा से बाहर रहा है, लेकिन इस बार हुए परिसीमन में वगुना, वदवाल, गुड़ा सलाथिया को सांबा विधानसभा के साथ जोड़ा गया है। उन्होंने कहा कि अगर गुड़ा सलाथिया को सांबा से बाहर नहीं किया गया तो बड़े पैमाने पर प्रदर्शन होगा और आगामी विधानसभा चुनाव का बहिष्कार किया जाएगा। सामाजिक कार्यकर्ता पंकज सलाथिया ने मांग की है कि गुड़ा सलाथिया गांव को विजयपुर विधानसभा में ही रखा जाए। अगर ऐसा नहीं किया गया तो आने वाले दिनों में विरोध प्रदर्शन तेज किया जाएगा। इस मौके पर क्षेत्र के गणमान्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed