{"_id":"61a8ab261a78b42e45565f58","slug":"demonstration-against-the-action-of-vacating-government-land-warning-of-a-sit-in-outside-the-sdm-office","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू-कश्मीर: सरकारी जमीन खाली करवाने की कार्रवाई के खिलाफ प्रदर्शन, एसडीएम कार्यालय के बाहर धरने की चेतावनी ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू-कश्मीर: सरकारी जमीन खाली करवाने की कार्रवाई के खिलाफ प्रदर्शन, एसडीएम कार्यालय के बाहर धरने की चेतावनी
Thu, 02 Dec 2021 04:47 PM IST
विमल शर्मा
संवाद न्यूज एजेंसी, हीरानगर
संवाद न्यूज एजेंसी, हीरानगर
Published by: विमल शर्मा
Updated Thu, 02 Dec 2021 04:47 PM IST
सार
कठुआ जिले में सरकारी जमीन खाली कराने की कार्रवाई के खिलाफ लोगों का गुस्सा बढ़ता जा रहा है। गुरुवार को स्थानीय लोगों ने चकड़ा में प्रदर्शन कर एसडीएम कार्यालय के बाहर धरने की चेतावनी दी।
विज्ञापन
हीरानगर में प्रदर्शन करते लोग।
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हीरानगर में सरकारी भूमि खाली कराने की कार्रवाई के खिलाफ लोगों का रोष थमने का नाम नही ले रहा है। वीरवार को सीमावर्ती लोगों ने ओल्ड सांबा कठुआ रोड पर चकड़ा में जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी कि शुक्रवार को एसडीएम कार्यालय के बाहर धरना देंगे, उसके बाद भी अगर मांग पूरी नहीं हुई तो बड़ा आंदोलन शुरू करेंगे।
विज्ञापन
बॉर्डर यूनियन के अध्यक्ष भारत भूषण शर्मा ने कहा प्रशासन की ओर से सरकारी भूमि खाली कराने की जो कार्रवाई शुरू की गई है वह पूरी तरह से गरीब लोगों और किसानों के खिलाफ है। 40- 50 साल मिट्टी के टीलों को समतल कर लोगों ने इसे खेती लायक बनाया। यहां खेती कर कई किसान अपने परिवार का पालन पोषण कर रहे हैं। कई भूमिहीन लोग इन जमीनों पर जीवन यापन कर रहे हैं।
विज्ञापन
उन्हें बेघर करने की कोशिश हो रही है जिसे कतई बर्दाश्त नहीं किया जा सकता है। उन्होंने कहा कार्रवाई के खिलाफ हमारी अभी यह शुरुआत है, जल्द इस कार्रवाई को रोका नहीं गया तो सभी सीमावर्ती लोग एकजुट होकर सरकार के खिलाफ मोर्चा खोलेंगे। इसकी शुरुआत शुक्रवार को एसडीएम कार्यालय के बाहर एक दिवसीय धरने से की जाएगी। इसके लिए लोगों ने पूरी तैयारी कर ली है। प्रदर्शन में रतनलाल, प्रेमनाथ, किशोरी लाल, सरदारी लाल आदि शामिल रहे।
विज्ञापन